फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बारिश से फिर उफनाया तालाब, स्कूल के गेट तक पहुंचा पानी

Fri, 07 Aug 2026 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-8-प्राथमिक विद्यालय चकमीरापुर के मुख्य गेट पर भरा तालाब का पानी। संवाद
गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चकमीरापुर के पास स्थित तालाब बारिश से फिर उफना गया है। तालाब का दूषित पानी स्कूल के गेट तक पहुंच गया है। बारिश इसी तरह होती रही तो परिसर में पानी भरने से स्कूल में कक्षाओं का संचालन बाधित हो जाएगा।
विज्ञापन

चकमीरापुर प्राथमिक विद्यालय में मौजूदा समय में 30 बच्चे पढ़ते हैं। 18 जुलाई को हुई बारिश से विद्यालय के पास स्थित तालाब उफना गया था। स्कूल परिसर में करीब तीन फीट तक जलभराव होने से कक्षाओं का संचालन बंद हो गया था। गांव निवासी राजेश के दरवाजे पर कक्षाएं लगाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। एक सप्ताह में पानी सिमटने के बाद स्कूल में पुन: कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ था।
विज्ञापन

इधर, दो तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से तालाब एक बार फिर उफनाने लगा है और पानी स्कूल के गेट तक पहुंच गया है। बारिश इसी तरह होती रही एक दो दिन में विद्यालय परिसर में फिर जलभराव होने से कक्षाओं का संचालन बाधित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीईओ संजय कुमार ने बताया कि बारिश समाप्त होने के बाद मिट्टी का भरान कराकर तालाब के पानी को स्कूल तक आने से रोकने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed