फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: लापता महिला की नहर में गोताखोर कर रहे तलाश

Thu, 20 Aug 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
unnao news
6-महिला को खोजते गोताखोर व लगी भीड़। संवाद
सफीपुर। घर से सफीपुर जाने के लिए निकली महिला लापता हो गई है। शारदा नहर ब्रांच लिलौरी पुलिया के पास उसकी साइकिल और चप्पल मिलें हैं। पुलिस ने महिला के नहर में कूदने की आशंका पर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

19 अगस्त 2026 की सुबह करीब 11 बजे दराबनगर के ग्रामीणों ने नहर के पास साइकिल और स्कार्फ देखा। पास में लाल रंग की चप्पल भी पड़ी मिली, जिससे किसी महिला के नहर में कूदने की आशंका हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां भीड़ जमा हो गई। देवगांव निवासी गुलाब सिंह ने मौके पर पहुंचकर सामान अपनी भतीजी सोनी (23) का बताया। सोनी दुष्यंत यादव की पुत्री है और उसका विवाह इसी साल अप्रैल में फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के रायपुर के कपिल यादव से हुआ था।
विज्ञापन

सोनी 17 अगस्त 2026 को नागपंचमी पर अपने मायके आई थी। 19 अगस्त 2026 की सुबह 10 बजे वह सफीपुर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। गुलाब सिंह ने बताया कि सोनी की मानसिक स्थिति सही नहीं रहती है। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि बिठूर से गोताखोरों को बुलाया गया है। गोताखोरों द्वारा नहर में महिला की तलाश कराई जा रही है। पुलिस अन्य सभी बिंदुओं पर भी गहन जांच कर रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पहलू छूटे नहीं।




सीसीटीवी कैमरा खराब मिला

शारदा नहर ब्रांच के लिलौरी पुल पर पहले भी डूबने की घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं को देखते हुए वहां एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। 19 अगस्त 2026 की सुबह महिला के छलांग लगाने की बात सामने आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास किया, लेकिन कैमरा बंद मिला। ग्रामीणों ने कहा कि यदि कैमरा सही होता तो सब कुछ रिकॉर्ड हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed