{"_id":"6a86061515e8c2a95902ada8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-156020-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कुश्ती में गाजियाबाद की मुस्कान ने गोरखपुर की पायल को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कुश्ती में गाजियाबाद की मुस्कान ने गोरखपुर की पायल को दी पटकनी
विज्ञापन
फोटो-1-दंगल में एक दूसरे को पटकनी देने की कोशिश करतीं महिला पहलवान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। विकास खंड सिकंदरपुर कर्ण के गांव पचोड्डा स्थित सत्येश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों ने पहलवानी दिखाई। महिला पहलवानों की कुश्ती में गाजियाबाद की मुस्कान ने गोरखपुर की पायल को पटकनी दी।
दंगल में महिला पहलवानों की कुश्ती खूब सराही गई। कानपुर के शिवसिंह ने दिल्ली के बंटू पहलवान को हराया। महिला पहलवानों की कुश्ती में गाजियाबाद से आई मुस्कान ने गोरखपुर की पायल को चित कर दिया। मलयपुर के अभिषेक ने बदरका के उमेश को धोबीपाट दांव से चारों खाने चित कर दिया। हनुमान गढ़ी अयोध्या के नागेंद्र पाल ने राहुल पांडेय को हराया।
नेपाल के शंकर थापा और राहुल पांडेय के बीच मुकाबला बराबरी का रहा। पड़री गांव की प्रशासक रानू त्रिवेदी ने पहलवानों को सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजक बबलू शुक्ला, लखन यादव, बबलू यादव आदि मौजूद रहे।