{"_id":"6a8605b2e3ca034bc4062832","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-156054-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कस्तूरबा की छात्राओं को नहीं दिया जा रहा केला और दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कस्तूरबा की छात्राओं को नहीं दिया जा रहा केला और दूध
विज्ञापन
फोटो-16-असोहा के पाठकपुर स्थित बा स्कूल में उपस्थित रजिस्टर चेक करते एसडीएम दिग्विजय सिंह। स्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर/असोहा। गढ़ाकोला और पाठकपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल का एसडीएम ने औचक निरीक्षण किया। गढ़ाकोला में परिसर में सफाई व्यवस्था सही न मिलने पर नाराजगी जताई। छात्राओं ने मेन्यू के अनुसार भोजन न मिलने की शिकायत की। यहां केला और दूध भी नहीं दिया जा रहा है। पाठकपुर स्कूल में शिक्षिकाएं बिना सूचना अनुपस्थित मिलीं, यहां सीसीटीवी कैमरा भी बंद मिला। एसडीएम ने डीएम को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
असोहा ब्लॉक के पाठकपुर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल का एसडीएम दिग्विजय सिंह ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने उपस्थिति रजिस्टर जांचा तो आठ शिक्षिकाओं में दो बिना सूचना अनुपस्थित मिलीं। उन्होंने परिसर का निरीक्षण किया। नाली गंदगी से पटी मिलने के साथ हॉस्टल में भी गंदगी पाई गई। मुख्य गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी बंद मिला। फर्श भी जर्जर थी। स्कूल में कंप्यूटर लैब न होने से छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा न देना पाया गया। बिजली सप्लाई में अतिरिक्त व्यवस्था में जनरेटर नहीं मिला।
एसडीएम ने जांच रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही है। स्कूल की कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक की छात्राएं बगल में संचालित आदर्श इंटर कॉलेज में पढ़ने जाती हैं। छात्राओं ने एसडीएम से वहां पर सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय की पढ़ाई न होने की शिकायत की है। उधर, एसडीएम न्यायिक यादवेंद्र कुमार बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल गढ़ाकोला पहुंचे। वहां उन्होंने छात्राओं के साथ भोजन करके खाने की गुणवत्ता चेक की। मेन्यू के अनुसार खाने में केला और दूध न दिए जाने की बालिकाओं ने शिकायत की। परिसर में सफाई व्यवस्था भी सही नहीं मिली, इससे उनका पारा चढ़ गया। इस पर उन्होंने वार्डन से व्यवस्थाओं में सुधार को कहा। कंप्यूटर कक्ष में रखे 10 कंप्यूटर चलते मिले। स्कूल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था सही न देख सीओ और एसपी को पत्राचार करने की बात कही।