{"_id":"6a8605f6c33458b19e075ed4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-156045-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: किसानों ने एसडीएम से लगाई फसल बचाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: किसानों ने एसडीएम से लगाई फसल बचाने की गुहार
विज्ञापन
फोटो-15-किसानों की समस्या पर सिंचाई विभाग के अधिकारी से बात करतीं एसडीएम फाल्गुनी सिंह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान बनाए गए रास्ते से बारिश का पानी नहीं निकल रहा है। इससे करीब 2000 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। परेशान किसानों ने बुधवार को तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी से फसल बचाने की गुहार लगाई।
सफीपुर तहसील के गांव बृजपालपुर निवासी राजेश कुमार और शिवलखन यादव सहित 50 किसान उप जिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह से मिले। उन्होंने शिकायतीपत्र देकर समस्या बताई। किसानों ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे के लिए मिट्टी भरान के दौरान निहालपुर गांव के पास एक नालानुमा रास्ता बनाया गया था। काम पूरा होने के बाद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। वाहनों की आवाजाही से इसमें मिट्टी भर गई। इस मिट्टी के कारण अब पानी की निकासी रुक गई है।
मिट्टी फंसने से पानी ओवरफ्लो होकर 2000 बीघा बोई गई धान की फसल में भर गया है। किसानों ने बताया कि इससे फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की। उप जिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह ने किसानों के सामने ही सिंचाई और विकास विभाग के अधिकारियों को फोन किया। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।