फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: अध्यक्ष पद पर रतींद्र जीते, महामंत्री पद पर हंगामा

Thu, 20 Aug 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-38-बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजेता रतींद्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ। स
उन्नाव। बार एसोसिएशन चुनाव में बुधवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रतींद्र सिंह ने कांटे के मुकाबले में 12 मतों से जीत हासिल की। महामंत्री पद पर आनंद सिंह बूटा और राहुल यादव को बराबर मत मिलने से परिणाम ड्रॉ घोषित कर दिया गया। इस पर दोनों के समर्थक सामने आ गए और वोटों की गिनती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। अधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के बाद दोनों प्रत्याशी दोबारा मतगणना कराने पर सहमत हुए। मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में रखवाया गया है। चुनाव अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को दोबारा मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्नाव बार एसोसिएशन की वार्षिक कार्यकारिणी 2026-27 में 10 पदों पर इस बार 43 उम्मीदवार मैदान में थे। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर छह-छह उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी। मंगलवार को मतदान के बाद बुधवार को दोपहर करीब एक बजे मतगणना शुरू हुई। पहले चक्र में अध्यक्ष पद के दावेदार रतींद्र सिंह और राम किशोर पाल के कड़ा मुकाबला शुरू हो गया। अंतिम 15वें राउंड के बाद चुनाव अधिकारी प्रकाश कुमार निगम ने अध्यक्ष पद पर रतींद्र सिंह को 12 मतों से विजेता घोषित किया, रामकिशोर पाल दूसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

महामंत्री पद के उम्मीदवार आनंद सिंह बूटा और राहुल यादव के बीच कांटे की टक्कर रही। हर राउंड में एक-एक वोट को लेकर जद्दोजहद होती रही। 14 वें राउंड में आनंद सिंह बूटा, राहुल यादव से पांच मतों से आगे रहे लेकिन अंतिम चक्र की मतगणना के बाद आनंद सिंह और राहुल यादव को बराबर वोट मिलने की घोषण कार एल्डर कमेटी ने शाम करीब छह बजे नतीजा ड्रॉ होने की उद्घोषणा की तो हंगामा हो गया। दोनों प्रत्याशियों और समर्थकों ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा और नारेबाजी की सूचना पर सीओ सिटी विनी सिंह सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण बाजपेयी और चुनाव अधिकारी प्रकाश निगम व अन्य सदस्यों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की हालांकि मामला शांत होने में रात के नौ बज गए। दोनों प्रत्याशी पुर्नमतगणना को लेकर सहमति दी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि महामंत्री पद पर बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से पुन: मतगणना कराने का फैसला लिया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में मत पेटियों को कड़ी सुरक्षा में रखवाया गया है।

ज्योति तिवारी बनीं कोषाध्यक्ष
कोषाध्यक्ष पद की प्रत्याशी शशि प्रभा ने प्रतिद्वंद्वी ज्योति तिवारी को हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महजबी बेगम ने ज्योत्सना गोयल को हराया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनीष मिश्रा ने आकाश कश्यप को हराकर जीत हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार श्रीवास्तव ने प्रदीप कुमार शुक्ला को हराया। संयुक्त मंत्री प्रशासन, पद पर अंकित तिवारी ने जीत हासिल की। वहीं संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर सोनिया गुप्ता, संयुक्त मंत्री प्रकाशन में आलोक वर्मा, कनिष्ठ सदस्य पद के चार प्रत्याशियों में अरुण कुमार, मो वली अहमद, राजेश कुमार निषाद व सुरेंद्र कुमार ने जीत हासिल की है।

अध्यक्ष पद मतगणना में बढ़ी रहीं धड़कने
अध्यक्ष पद की मतगणना शुरू होते ही रोमांचक रहा। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राम किशोर पाल और रतींद्र सिंह के बीच हर चक्र में कड़ी रही। पहली चक्र में रतींद्र सिंह की महज एक मत की बढ़त रही। उन्हें 30 और राम किशोर को 29 मत मिले। दूसरे चक्र में रतींद्र को 32 और राम किशोर को 21 वोट मिले। नौवें चक्र में दोनों प्रत्याशी 270-270 मत हासिल कर बराबरी पर पहुंच गए। इससे समर्थकों की धड़कनें बढ़ गईं और परिणाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि 12वें चक्र से रतींद्र ने बढ़त बनाई और 15वें चक्र में राम किशोर पाल को 12 मतों से हराकर अध्यक्ष बने।

फोटो-38-बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजेता रतींद्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ। स

फोटो-38-बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजेता रतींद्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ। स

फोटो-38-बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजेता रतींद्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ। स

फोटो-38-बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजेता रतींद्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed