{"_id":"69f64e110164f9347803c5d8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149720-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ब्लाॅक कार्यालय में फाइलें अपडेट न मिलने पर लेखाकार को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ब्लाॅक कार्यालय में फाइलें अपडेट न मिलने पर लेखाकार को फटकार
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। सीडीओ कृतिराज ने बीघापुर विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। फाइलें अपडेट न मिलने पर सीडीओ ने लेखाकार को फटकार लगाई और एक माह में अपडेट करने के निर्देश दिए।
शनिवार को दोपहर करीब ढाई बजे सीडीओ कृतिराज अचानक बीघापुर विकास खंड मुख्यालय पहुंचीं। यहां पर लेखाकार धर्मेंद्र से विधवा व वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के बारे में पूछा। ग्रामीण आवास योजना की भूमि पात्रता पूछने पर लेखाकार सही जवाब नहीं दे सके। फाइलें अपडेट न मिलने पर सीडीओ ने लेखाकार को फटकारा और एक माह में व्यवस्थित और अपडेट करने के निर्देश दिए। कहा कि एक माह बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा।
एनआरएलएम कार्यालय में पहुंचकर स्वयं सहायता समूह की स्थिति की सही जानकारी न मिलने पर नाराज हुईं। समाज कल्याण विभाग में निरीक्षण की जानकारी होने के बाद भी कोई जिम्मेदार नहीं मौजूद था। जैसे ही अलमारी के हैंडल पर सीडीओ ने हाथ लगाया तो अलमारियां खुल गईं। अलमारियों में फाइलें अस्त-व्यस्त देख सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी पंकज गौतम को व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क का भी निरीक्षण किया। कहा कि पंचायत सचिव प्रत्येक दिन 10 से 12 बजे तक ग्राम पंचायत में बैठकर जन समस्याओं की सुनवाई करें। निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत प्रताप नारायण द्विवेदी, एपीओ पीयूष गुप्ता, ब्रजमोहन व रत्नेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos