{"_id":"69fa48e8b81bf33a8009e819","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149878-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्पोर्ट्स कॉलेजों में दाखिले के लिए करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्पोर्ट्स कॉलेजों में दाखिले के लिए करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। प्रदेश के पांच जिलों में संचालित स्पोर्ट्स कॉलेजों की 518 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा 6, 9 और 11 में होने वाले दाखिले के लिए खेल साथी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। चयन ट्राॅयल के आधार पर किए जाएंगे।
लखनऊ, फतेहपुर, सहारनपुर, सैफई (इटावा) और गोरखपुर में स्पोर्ट्स कॉलेज संचालित हैं। इन कॉलेजों में खेलवार अलग-अलग सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिला कीड़ा अधिकारी मुकेश सबरवाल ने बताया कि इन कॉलेजों में सीटों की संख्या 518 है। इसके लिए http://khelsathi.in पर आवेदन करना होगा। आवेदन शुल्क 200 रुपये है। आवेदन फॉर्म में यूडाइस पोर्टल द्वारा जारी अभ्यर्थी का पेन नंबर अनिवार्य रूप से भरा जाएगा। अभ्यर्थी की आयु की गणना एक अप्रैल 2026 से की जाएगी। कक्षा छह में प्रवेश के लिए उम्र नौ से 12 वर्ष होनी चाहिए। कक्षा नौ के लिए 12 से 15 वर्ष और 11वीं में 15 से 17 साल के बच्चों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
इंसेट-1
खेलवार निर्धारित स्पोर्ट्स कॉलेज
1-स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ-एथलेटिक्स बालक, बैडमिंटन बालक, क्रिकेट बालक, फुटबाल बालक, हॉकी बालक व वॉलीबॉल बालक।
2-स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर-वॉलीबॉल बालक/बालिका, कुश्ती बालक/बालिका, जिम्नास्टिक बालक/बालिका, बैडमिंटन बालिका, हॉकी बालिका, जूडो बालिका।
3-स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई-एथलेटिक्स बालक, बैडमिंटन बालक, क्रिकेट बालक, फुटबाल बालक, हॉकी बालक, कुश्ती बालक, कबड्डी बालक, तैराकी बालक।
4-स्पोर्ट्स कॉलेज फतेहपुर-केवल कक्षा 9 के लिए-एथलेटिक्स बालक, हॉकी बालक, हैंडबाल बालक, कुश्ती बालक।
5-स्पोर्ट्स कॉलेज सहारनपुर-केवल कक्षा 9 के लिए-एथलेटिक्स बालक, हॉकी बालक, बॉक्सिंग बालक, जूडो बालक, भारोत्तोलन बालक।