{"_id":"69fb93ec7d8d8874ae063587","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149941-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिना सूचना परियर-बिठूर मार्ग बंद कर शुरू किया पुलिया निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिना सूचना परियर-बिठूर मार्ग बंद कर शुरू किया पुलिया निर्माण
विज्ञापन
फोटो-11-पुलिया निर्माण को लेकर लगाया गया बोर्ड व बंद परियर-बिठूर मार्ग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी ने परियर-बिठूर मार्ग पर बिना सूचना पुलिया निर्माण से लगाया जाम
परियर। लोक निर्माण विभाग ने बिना पूर्व सूचना के परियर-बिठूर मार्ग बंद कर पुलिया का निर्माण शुरू कर दिया। वैकल्पिक मार्ग सही से न बनाए जाने से वाहन भी फंस गए। इससे देवीपुरवा तिराहे के पास लंबा जाम लग गया। वाहन सवारों ने विरोध प्रदर्शन किया तो परियर-बिठूर मार्ग आधा खोलकर वाहनों को निकाला गया।
सदर तहसील क्षेत्र के परियर-बिठूर मार्ग पर देवीपुरवा तिराहे से कुछ दूरी पर पीडब्ल्यूडी ने बुधवार की दोपहर अचानक पुलिया निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसके लिए परियर-बिठूर मार्ग यातायात के लिए बंद कर दिया। अचानक रास्ता बंद होने और वैकल्पिक कच्चा मार्ग सही न बनाए जाने से वाहन मिट्टी में फंसने लगे। इससे जाम लगने लगा और देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लगने लगीं। इससे जाम में फंसे लोगों में आक्रोश बढ़ गया।
लोगों ने काम कर रहे मजदूरों से विरोध जताया तो मजदूरों ने विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। इस पर जेई मौके पर पहुंचे और मजदूरों को लगाकर पहले वैकल्पिक रास्ता सही कराया। इसके बाद भी यातायात सुचारू नहीं हुआ तो उच्चाधिकारियों से बातकर परियर-बिठूर मार्ग को आधा खोलकर वाहनों को उधर से निकलवाना शुरू किया।
विज्ञापन
इंसेट-1
परियर-बिठूर मार्ग से कई जनपदों का होता है आवागमन
परियर-बिठूर मार्ग से कई जनपदों के वाहनों का आवागमन होता है। इसमें उन्नाव, लखनऊ, कानपुर, संडीला व हरदोई शामिो हैं। लोग समय और दूरी बचाने के लिए इस रास्ते से आते-जाते हैं। प्रत्येक दिन सैकड़ों हल्के और भारी वाहनों का आवागमन भी इस रास्ते से होता है।
वर्जन...
परियर-बिठूर मार्ग पर देवीपुरवा गांव के पास नाले पर पुलिया बननी है। इसका निर्माण जुलाई से पहले पूरा कराना है। बुधवार को काम शुरू करवाया गया। पहले दिन यातायात का लोड समझने के लिए रास्ता बंद किया था। बाद में आधा रास्ता खोलकर वाहनों को निकलवाया गया।-जेई प्रदीप कुमार, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी।