{"_id":"69fb93c42062602fe108a4d1","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-149966-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शहर में गंदगी दिखी तो अफसरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शहर में गंदगी दिखी तो अफसरों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कलक्ट्रेट पन्नालाल सभागार में डीएम ने नगर निकायों के स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। उन्होंने दो-टूक कहा कि यदि शहर में गंदगी दिखी तो अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
डीएम ने अधिशासी अधिकारियों ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कचरा प्रबंधन, शहर की साफ सफाई, पार्कों का विकास, चौराहों के सुंदरीकरण, गंदे पानी का प्रबंधन, नागरिक फीडबैक एवं शिकायत निवारण आदि बिंदुओं की जानकारी ली। डीएम ने कहा कि शहर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। एक सप्ताह बाद पुनः बैठक बुलाई जाएगी। यदि सफाई व्यवस्था ध्वस्त मिली तो जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सभी नगर निकाय एक पार्क का सुंदरीकरण कराएं। बैठक में एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव सहित सभी अधिशाषी अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम ने निर्माणाधीन बैठक सभागार का किया निरीक्षण
उन्नाव। डीएम घनश्याम मीणा ने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के 53.80 लाख से निर्माणाधीन बैठक सभागार का निरीक्षण किया। डीएम ने मुख्य हाल, अधिकारी कक्ष व अन्य कराए जा रहे सुंदरीकरण कार्यों को देखा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मधु मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद