फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 24 घंटे में चार डिग्री गिरा पारा, ज्येष्ठ करा रहा सावन का एहसास

Fri, 08 May 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-20-बारिश के दौरान छाता लगाकर बच्ची के साथ जाती महिला। संवाद
उन्नाव। दिन भर आसमान में बादल, कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस गिर गया। इससे ज्येष्ठ के महीने में सावन का एहसास होने लगा है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था वहीं बृहस्पतिवार को घटकर 29 पर आ गया। शुक्रवार और शनिवार को भी इसी तरह का मौसम रहने के आसार हैं। शनिवार को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह करीब 4:30 बजे अचानक बदले मौसम के बीच तेज हवाएं चलने लगीं। गरज-चमक के साथ करीब 15 मिनट तेज बारिश भी हुई। इसके बाद दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में बूंदाबांदी के बीच हल्की बारिश भी हुई। इससे मौसम में काफी बदलाव आ गया। घरों के साथ प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में एसी, कूलर चलने बंद हो गए सिर्फ पंखे ही चलते रहे। मौसम विभाग ने इस सप्ताह के शेष दिनों में भी ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन




चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। नमी का प्रवाह अधिक होने के कारण तापमान औसत से कम रहेगा। शुक्रवार की रात और शनिवार सुबह तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार हैं।

फोटो-20-बारिश के दौरान छाता लगाकर बच्ची के साथ जाती महिला। संवाद

फोटो-20-बारिश के दौरान छाता लगाकर बच्ची के साथ जाती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed