{"_id":"69fcea47dee08eb234077ccf","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150017-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कुंदनरोड सबस्टेशन में लगा 40 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कुंदनरोड सबस्टेशन में लगा 40 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के कुंदनरोड सबस्टेशन में बृहस्पतिवार को 40 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाकर उससे आपूर्ति चालू करा दी गई। इससे 17 फीडरों की करीब एक लाख की आबादी को निर्बाध बिजली मिलने की उम्मीद है।
132केवी कुंदनरोड ट्रांसमिशन उपकेंद्र से शुक्लागंज, त्रिभुवनखेड़ा, सिटी पावर हाउस और खोखापुर के 33केवी पावर हाउस के 17 फीडर जुड़े हैं। अभी तक उपकेंद्र में 63 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर लगे थे। इससे क्षेत्र की करीब एक लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति हो रही थी। हालांकि ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम होने से ओवरलोड की समस्या से आए दिन लोकल फाल्ट होने से निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही थी। इसको देखते हुए ट्रांसमिशन प्रबंधन ने 40 एमवीए का एक और पावर ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की थी।
शासन से अनुमति मिलने के बाद बृहस्पतिवार को नया ट्रांसफार्मर रखवाया गया। चार्ज करने के बाद उससे सप्लाई चालू कर दी गई। एक्सईएन ट्रांसमिशन अनूप कुमार ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगने से अन्य ट्रांसफार्मरों से लोड कम हुआ है। इसका असर बिजली सप्लाई पर दिखेगा।