{"_id":"69fe36ea3a028bfb4606b3a8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150074-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किराना दुकान पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किराना दुकान पर मारा छापा
विज्ञापन
फोटो-29-दुकान में खाद्य तेल की जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्रोत: कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शाहगंज स्थित किराना की दुकान पर छापा मारा। उन्हें रिपैकिंग में लगे कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र नहीं मिले। इस पर उनका मेडिकल के आदेश दिए गए। दुकान से घी और खाद्य तेल के पांच नमूने भी लिए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य प्रियंका सिंह के नेतृत्व में टीम ने प्रदीप कुमार की दुकान पर छापा मारा। चार कर्मचारी रिपैकिंग का काम कर रहे थे लेकिन संचालक उनके स्वास्थ्य प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके। अधिकारियों ने कर्मचारियों का मेडिकल कराने का निर्देश दिया है। मेडिकल जांच में किसी कर्मचारी के बीमार पाए जाने पर संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। दुकान में साफ-सफाई न मिलने पर नोटिस भी जारी कियाद्ध टीम ने गोवर्धन ब्रांड का गाय का घी, हरि बोल ब्रांड का सनफ्लॉवर ऑयल, बीकानेरी गोल्ड का अखरोट और तिल के तेल का सैंपल लिया।
अन्य दुकानों से भी लिए नमूने
टीम ने पाटन स्थित श्री बिहारीजी एंटरप्राइजेज से शुद्ध देशी घी का नमूना भरा। इसके अतिरिक्त, जवाहर नगर में सुरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी से तीन और सिविल लाइंस में रिलायंस स्मार्ट पॉइंट से चार तेल के नमूने लिए गए। कुल मिलाकर, प्रदीप कुमार की दुकान सहित चार दुकानों से 17 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित, उपासना शाह, अनिल कुमार कटियार और राजेंद्र कुमार शामिल रहे।