{"_id":"69ff8972d335d56ac903ffd4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150110-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नृत्य प्रतियोगिता में प्रिया को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नृत्य प्रतियोगिता में प्रिया को पहला स्थान
विज्ञापन
फोटो-10-जीडी गोयनका स्कूल में नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव/पाटन। मगरवारा स्थित जीडी गोयनका स्कूल में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा। नृत्य में छात्रा प्रिया श्रीवास्तव ने बाजी मारी। छांछीराईखेड़ा स्थित लोट्स कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने माताओं को तिलक लगाया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। कहा कि मां का प्रेम और त्याग समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम में गायन, नृत्य और रैंप वॉक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नृत्य में प्रिया, गायन में सुरभि पांडेय और रैंप वॉक में संध्या सिंह अव्वल रहीं। मेकओवर आर्टिस्ट रविंद्र अरोरा ने नृत्य व रैंप वॉक व यूपी गॉट टैलेंट विजेता तेजस्वी मिश्रा ने गायन प्रतिभागियों की प्रतिभा का मूल्यांकन किया। विद्यालय की चेयरपर्सन संगीता गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रद्धा ने विजेताओं को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
पाटन के छांछीराईखेड़ा स्थित लाेट्स कान्वेंट स्कूल में मदर्स-डे मना कर माताओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति बाजपेयी ने कहा कि मां निस्वार्थ प्रेम, अनुशासन, संस्कार और त्याग सिखाती है। प्रबंधक मनाेज पांडेय ने कहा कि मां का प्रेम जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। बच्चों ने माताओं काे तिलक व ताज पहनाकर सम्मानित किया। उप प्रधानाचार्य शैलेंद्र अवस्थी, प्रशांत, माैसम, रश्मी खरे, काेमल, कुष्मांजलि, नित्या, अमित शुक्ला, अंजनी बाजपेई आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
इंसेट-1
मां मेरी मां मैं तेरा लाडला...
सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ कक्षा नर्सरी के छात्रों ने अंग्रेजी गाने ‘आई लव मम्मी’ पर नृत्य प्रस्तुत कर किया। कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों ने मधुर गीत ‘मां मेरी मां मैं तेरा लाडला’ गाया। अभिभावकों के लिए खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित कीं। चिकित्सा शिविर में डॉ. शशिकांत मिश्रा, वत्सला परिहार व डॉ. पारूल चौधरी ने माताओं के स्वास्थ्य की जांच की। चेयरमैन आनंद आहूजा, प्रधानाचार्य निधि शर्मा ने कहा कि मां ही बच्चे की प्रथम गुरु होती है। जीवन को हर परिस्थिति में बच्चों का मार्गदर्शन करती है। इसलिए एक दिन ही नहीं बल्कि सदैव मां का आदर व सम्मान करना चाहिए।