उन्नाव। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर डीएम ने शहर के सिद्धनाथ मंदिर में पूजन किया। इस दौरान ओंकार जाप के साथ रुद्राभिषेक व महाआरती भी की।
डीएम घनश्याम मीणा ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर सिद्धनाथ पहुंची और समाप्त हुई। इसके बाद डीएम ने सिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर पूजन किया। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन, ओंकार जाप, रुद्राभिषेक, महाआरती व दीपोत्सव कराया। डीएम ने मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं। पूजन अर्चन के प्रसाद का वितरण हुआ। सीडीओ कृतिराज, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी, एनसीसी, पीआरडी जवान व श्रद्धालु उपस्थित रहे।