{"_id":"6a037dbb6f3bcf4c860fa5b3","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150270-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: निबंध लेखन में अंकिता अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: निबंध लेखन में अंकिता अव्वल
विज्ञापन
फोटो-7- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में विजयी छात्रा को प्रमाणपत्र देतीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत बीघापुर ब्लॉक के हुबलाल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में 70 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निबंध लेखन में अंकिता अव्वल रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में सौरभ ने प्रथम, लकी निर्मल ने द्वितीय व काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में अंकिता शुक्ला प्रथम रहीं। दीप्ति को दूसरे एवं गुड़िया को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। स्वच्छता अभियान प्रतियोगिता में आकाश प्रथम, लवकुश द्वितीय व शांति तृतीय स्थान पर रहीं। जिला युवा अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हर साल 11 मई को मनाया जाता है। यह दिन भारत के सफल परमाणु परीक्षणों की याद दिलाता है। परमाणु परीक्षण 11 मई 1998 को राजस्थान के पोखरण में किया गया था। यह भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है।
शिक्षणेतर कर्मचारी महासंघ उप्र के प्रदेश कोषाध्यक्ष ब्रजेश वर्मा ने कहा कि यह दिवस याद दिलाता है कि हमारे जीवन में टेक्नोलॉजी कितना अहम रोल अदा करती है। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल दिया। कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, कुलदीप, डॉ. कल्पना गुप्ता, सविता देवी, अरविंद कुमार व सर्वेश आदि मौजूद रहे।