सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: ढाबों में काम करते मिले तीन बाल श्रमिक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। श्रम विभाग के अधिकारियों को चेकिंग अभियान में ढाबों में तीन बाल श्रमिक काम करते मिले। श्रमिकों को मुक्त कराते हुए संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
Trending Videos

मंगलवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी निलेश कुमार दीक्षित, शैलेश कुमार यादव, दशरथ सिसोदिया व चाइल्ड लाइन प्रभारी दिवाकर ओझा ने सदर तहसील क्षेत्र में संचालित दुकानों में जाकर जांच की। इस दौरान होटल, ढाबा रेस्टोरेंट सहित तीन प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया। तीनों प्रतिष्ठानों में तीन बाल श्रमिक काम करते मिले। सभी को रेस्क्यू करते हुए वहां से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त एसएन नागेश ने बताया कि प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी करके बच्चों से काम कराने पर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अन्य दुकानों पर जाकर संचालकों से जनपद को बालश्रम मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed