फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: नौ से 15 माह में बनेंगी 10 सड़कें

Thu, 14 May 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नाव। सड़कों के निर्माण में अब लेटलतीफी नहीं चलेगी। शासन ने प्रत्येक कार्य के निर्माण के लिए समय सीमा तय कर दी है। तय समय में काम पूरा न होने पर ठेकेदारों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इससे जिले के 10 मार्गों के निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में 31 मार्च को 10 मार्गों के निर्माण के लिए 2.94 अरब का बजट स्वीकृत हुआ था। काम शुरू कराने के लिए पहली किस्त के रूप में 10 फीसदी धनराशि 29 करोड़ जारी भी कर दी गई है। इन मार्गों का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए नौ से 15 माह का समय निर्धारित किया गया है। वर्तमान में इनमें से कुछ मार्ग टेंडर प्रक्रिया में हैं तो कुछ का काम भी शुरू हो चुका है। शासन से टाइमलाइन तय किए जाने के बाद अब ठेकेदारों द्वारा निर्माण में मनमानी नहीं की जा सकेगी। निर्धारित समय में काम पूरा न करने पर फर्म पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इंसेट-1
इन मार्गों के लिए जारी हुआ बजट
1-बिलग्राम-प्रयागराज मार्ग से चकहनुमान, हरईपुर से होते हुए रानीपुर ग्रंट-21.30 करोड़
2-बिहार-सरेनी से चैनपुर होते हुए भगवंतनगर मार्ग-27.86 करोड़
3-औरास से रहीमाबाद मार्ग-32.25 करोड़
4-मंगतखेड़ा-कांथा-सोहरामऊ मार्ग-48.20 करोड़
5-रऊ-माखी से रसूलाबाद मार्ग-26.17 करोड़
6-थाना जंगेनगर से पावा संपर्क मार्ग-26.27 करोड़
7-पुरवा मिर्रीकला से भगवंतनगर दूधीकगार मार्ग-6.57 करोड़
8-लखनऊ बांगरमऊ से बिल्हौर मार्ग-16.65 करोड़
9-गंगाबैराज से पुरवा मोहनलागंज मार्ग-30.38 करोड़
10-उन्नाव-चकलवंशी-प्रयागराज मार्ग-58.42 करोड़

बजटवार कार्य की समय सीमा
-20 करोड़ रुपये तक के काम नौ माह में।
-20 से 100 करोड़ रुपये तक के काम 15 माह में।
-100 करोड़ से 300 करोड़ तक के काम 18 माह में।
-300 करोड़ से अधिक के काम 24 से 30 माह में।
वर्जन....
शासनादेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सभी ठेकेदारों को समयसीमा के अंदर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। जहां काम शुरू नहीं हुआ है, वहां जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा। -हरदयाल अहिरवार, एक्सईएन पीडब्लयूडी प्रांतीयखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed