फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सात घरों में लगी आग, दस लाख का सामान जला

Thu, 14 May 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-16- आग से जली गृहस्थी को देखती महिला। संवाद
चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सात घरों में आग लग गई। आंधी के कारण विकराल हुई आग से अनाज, नकदी, कपड़े, आभूषण और गृहस्थी का सामान सहित करीब 10 लाख रुपये का सामान जलगया। आंधी के कारण दमकल भी नहीं पहुंच सकी जिससे ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाई।
विज्ञापन


तहसील हसनगंज के सलेमपुर के मजरा हंसाखेड़ा गांव में रामकली के घर के छप्पर में आग लगी। आंधी के कारण आग ने पड़ोस के परमेश्वर और उनके पिता रघुवीर के घरों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी लेकिन दमकल नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। परमेश्वर की पत्नी नेहा ने बताया कि अलमारी में रखे 20 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर, 15 क्विंटल गेहूं और कपड़े सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया। रामकली ने बताया कि उनकी किराना दुकान की बिक्री के 40 हजार रुपये और बिस्तर-कपड़े सहित 70 हजार रुपये का सामान जल गया। रघुवीर के घर में लगभग 50 हजार रुपये का छप्पर और कपड़े जल गए। लेखपाल देवेंद्र ने परमेश्वर के घर में अधिक नुकसान बताया। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील भेजी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, माखी के मजरा आजादनगर निवासी मेवालाल के घर में भी आग लग गई। आंधी-तूफान के बवंडर से लोगों को कुछ सूझ नहीं रहा था, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने पड़ोसी हरिश्चंद्र और पुत्ती के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। मेवालाल ने बताया कि अनाज, कपड़े और नकदी सहित करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया। हरिश्चंद्र और पुत्ती के घरों में करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील सफीपुर क्षेत्र के फिरोजपुर कला निवासी दुलारे के छप्पर में भी आग लग गई। तेज हवा के झोंके से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में करीब 50 हजार रुपये का सामान जल गया। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई। इन घटनाओं में कुल मिलाकर लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

बांसकोठी में लगी आग, आंधी से 20 फीट ऊंची उठीं लपटें

फोटो-18- आग बुझाते दमकल कर्मी। संवाद
दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी

गंजमुरादाबाद। नगर के मोहल्ला मिश्राना में बुधवार दोपहर बाद तेज आंधी के दौरान बांस कोठी में अचानक आग लग गई। दमकल ने भी मौके पर पहुंच आग बुझाई। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गंजमुरादाबाद के मोहल्ला मिश्राना में बुधवार दोपहर बाद आई तेज आंधी के दौरान बांसकोठी में अचानक आग लग गई। आग की करीब 20 फिट ऊंची लपटें देख नागरिकों ने मालिक युनुस को फोन कर बुलाया। यूनुस ने परिजन और नागरिकों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलते देख दमकल को सूचना दी। दमकल ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आसपास कोई घर नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि अज्ञात कारणों से बांसकोठी में आग लगी थी, दमकल कर्मियों ने बुझा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed