{"_id":"6a061ec3733798da2e0614ad","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150389-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पॉलिटेक्निक में दाखिले के आवेदन की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पॉलिटेक्निक में दाखिले के आवेदन की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
फोटो-1-दही चौकी स्थित राजकीय पालिटेक्निक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। राजकीय पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 17 मई कर दी गई है। पूर्व में निर्धारित तारीख 10 मई तक 4072 आवेदन हो चुके हैं।
जिले में दही चौकी, डीह व बीघापुर में राजकीय व तीन अन्य प्राइवेट पॉलिटेक्निक संचालित हैं। पॉलिटेक्निक में अलग-अलग ट्रेडों की 750 सीटें हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए 10 मई तक आवेदन करने की समय सीमा थी। इस दौरान 4072 आवेदन हुए। अब अन्य छात्र भी आवेदन कर सकें, इसके लिए आवेदन की तिथि बढ़ाकर 17 मई कर दी गई है। दही चौकी पॉलिटेक्निक के प्राचार्य पीयूष शाक्य ने बताया कि दाखिले के लिए आवेदन की पहले तिथि 30 अप्रैल थी फिर बढ़ाकर 10 मई की गई थी। अब 17 मई कर दी गई है।
आवेदन पत्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट Jeecup.admissions.nic.in पर भरा जाएगा। प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा दो से सात जून के बीच होगी। इसके बाद काउंसिलिंग के माध्यम से स्कूल आवंटित किए जाएंगे। संभवत: जुलाई, अगस्त से नए सत्र की कक्षाओं की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक में संचालित कोर्स व योग्यता
-तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग ब्रांच सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, केमिकल, कंप्यूटर आदि (योग्यता हाईस्कूल पास)
-दो वर्षीय डिप्लोमा इन फार्मेसी (योग्यता इंटरमीडिएट)