फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: तूफान से 308 पोल और 59 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में 30 घंटे बाद भी नहीं आई बिजली

Fri, 15 May 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
unnao news
उन्नावसफीपुर। तूफान से उड़ी बिजली कई क्षेत्रों में 30 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। बुधवार को आए तूफान से 308 पोल और 59 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। इन्हें बदलने में समय लग गया। इससे शहर के काशीराम कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बहाल होने में 29 घंटे लग गए। औरास, सफीपुर, हसनगंज, पुरवा व बीघापुर के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

तूफान से सफीपुर क्षेत्र के मोहीखेड़ा, गौरी, निहालपुर, मवईभान, सलींद, देवगांव, खरगौरा, मेथीटीकुर व अमबहरा आदि गांवों में 71 पोल टूट गए। पांच ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। उपकेंद्र अधिकारी एजाज अहमद ने बताया कि रात से ही क्षेत्रों की आपूर्ति सामान्य कराने का प्रयास शुरू कर दिया गया था। पीखी गांव की सप्लाई चालू हो गई है। अन्य गांवों की सप्लाई चालू करने में लगभग 48 घंटे लग सकते हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार मियागंज उपकेंद्र से संपर्कित क्षेत्रों में 120 पोल टूटे। आसीवन, कादिरपुर, मियागंज, बरहाकला, हैदराबाद, रसूलाबाद व मिर्जापुर आदि गांवों की सप्लाई बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे तक ठप रही। एसडीओ मियागंज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जल्दी सप्लाई चालू करने के प्रयास चल रहे हैं। पूर्ण रूप से आपूर्ति दो दिन में सामान्य हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



48 घंटे बाद औरास क्षेत्र को मिल पाई बिजली
औरास। स्थानीय बिजली उपकेंद्र से जमालनगर, परौरी, हाथीखेड़ा व औरास फीडर संचालित हैं। मंगलवार शाम को मियागंज से औरास आने वाली 33 केवी लाइन पर एक पेड़ गिरने पांच खंभों के तार व इंसुलेटर टूट गए थे। बुधवार को लाइनमैन पेड़ हटवा रहे थे, तभी दोपहर में तूफान आने से दस खंभे व तार टूटकर गिर गए थे। इसके चलते बिजली शाम तक बहाल नहीं हो पाई थी। कर्मचारी मरम्मत में जुटे रहे थे। बृहस्पतिवार शाम को क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।



बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, आपूर्ति बाधित
बीघापुर। बिजली गिरने से बुधवार को बीघापुर उपकेंद्र में लगा पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। टेस्टिंग टीम ने मरम्मत शुरू की लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक बीघापुर कस्बा, अचलगंज, बारा, मगरायर, बेहटा ओसिया, कोल्ड स्टोर गौरी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप रही। गौरी, कटरा, भाभेमऊ, नसीरपुर आदि गांव में बिजली आपूर्ति भी चालू नहीं हो सकी थी।



15 घंटे रहा पुरवा में बिजली संकट
पुरवा। मंगतखेड़ा, बाजीखेड़ा, चमियानी के गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 15 घंटे बंद रही। जेई विदेश कुमार ने कहा कि पोल टूटने तथा तारों पर पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। दोपहर में आपूर्ति सामान्य कर दी गई थी। इसके अलावा हसनगंज, नवाबगंज, सोहरामऊ के कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली 24 घंटे बाद भी सामान्य नहीं हो सकी।


वर्जन...
तूफान से विभाग को काफी नुकसान हुआ है। 33 केवी के पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। उनको सही करके आपूर्ति सामान्य करने में समय लगा। 33 केवी के सभी लाइनों को बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक सामान्य कर लिया गया है। 11 केवी के चार फीडरों को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है।- अमिय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed