{"_id":"6a061ed4b62c4b1c0e02cc00","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-150407-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 21 मई को 10 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 21 मई को 10 केंद्रों पर होगी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। 21 मई को प्रस्तावित लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। केंद्र के आसपास की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। 10 केंद्रों पर 2688 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार की दोपहर डीएम घनश्याम मीना ने लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा को लेकर सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र में समय से पेपर पहुंचाएं। सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से संचालित रहें। कहा कि केंद्र में कोई संदिग्ध सामग्री नहीं जानी चाहिए। गहन चेकिंग की जाए। परीक्षा केंद्र में मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा कर्मी और कक्ष निरीक्षकों गहन चेकिंग करेंगे। केंद्र के आसपास कोई भी फोटोकॉपी की दुकान खुली न रहे। यातायात का संचालन ठीक ढंग से कराया जाए। सुरक्षा के बेहतर इंतजाम हों। आवश्यक जगह पर महिला पुलिस बटालियन भी लगाई जाए। प्रत्येक केंद्र में पेयजल, शौचालय व बैग जमा करने का स्थान दुरुस्त रखा जाए।
बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच होगी। इसके लिए जनपद में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 2688 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभा करेंगे। बैठक में एडीएम सुशील कुमार गोंड, एएसपी अखिलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।