फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आंधी से उड़ी बिजली, कहीं सात घंटे तो कहीं 12 घंटे ठप

Sun, 14 Jun 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-19-कचहरी क्षेत्र में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए तार को सही करते कर्मी। संवाद
उन्नाव। आंधी ने फिर बिजली उड़ा दी। कहीं बिजली की लाइन पर पेड़ गिर गया तो कहीं पर डाल टूटकर गिरी। करीब 17 खंभे टूटने से हसनगंज और माखी क्षेत्र में लगभग 12 और सिविल लाइन में सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने से लोग पानी के लिए परेशान रहे। कर्मचारी सुबह से शाम तक पेड़ हटाने और डाल छांटने में लगे रहे। अधीक्षण अभियंता ने देर शाम तक सभी प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य हो जाने का दावा किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब 6:45 बजे लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कुछ ही देर में बारिश होने से कचहरी के पास 11 केवी लाइन पर तीन जगहों पर पेड़ गिर गए। तार टूटने और इंसुलेटर क्षतिग्रस्त होने से कचहरी फीडर से जुड़े क्षेत्रों सिविल लाइन, मौहारीबाग, रामपुरी, दवा मार्केट आदि की बिजली गुल हो गई। बारिश रुकने के बाद जेई कमलेश प्रजापति टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ हटाने की कवायद शुरू की। पेड़ हटाने व तार जोड़ने के साथ इंसुलेटर बदलने में समय लग गया और दोपहर करीब 2:05 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

हसनगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में हसनापुर, मोहान, नई सराय और नवई फीडर की लाइनों पर कई जगह डाल गिरने से सुबह साढ़े छह बजे आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पूरे दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपूर्ति बहाल करने के लिए विद्युत निगम के कर्मचारी दिनभर फाल्ट तलाशने और उसे दुरुस्त करने में जुटे रहे। बिजली न रहने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। एसडीओ सूर्य प्रकाश ने बताया कि आंधी के चलते कई जगह फाल्ट हुआ था। विभागीय कर्मचारियों को लगाकर खराबी दूर कराई गई और देर शाम साढ़े छह बजे के आसपास सभी प्रभावित फीडरों की बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, माखी उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर कई जगहों पर पेड़ की टहनियां गिरने से गुल हुई बिजली 12 घंटे के बाद शाम को बहाल हो सकी। उधर, आंधी से सफीपुर तहसील, टाउन, हफीजाबाद, परियर, आसीवन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कर्मचारियों ने कार्य शुरू किया तो 10 घंटे बाद तहसील, टाउन फीडर की सप्लाई शुरू हो पाई। मियागंज से बांगरमऊ मार्ग पर गिरे खंभे खड़े कर तार जोड़ने का कार्य गया। एसडीओ एजाज अहमद ने बताया कि शाम तक प्रभावित क्षेत्रों में सप्लाई शुरू कर दी गई।
पांच घंटे बाधित रही बिजली
औरास। क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। औरास पवार हाउस से हाथीखेड़ा, परौरी, जमालनगर, औरास सहित चार बिजली फीडरों से क्षेत्र की दो लाख की आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार सुबह तेज आंधी के कारण मियागंज से औरास आने वाली 33 केवी लाइन पर तीन जगह पेड़ों की टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। दोपहर करीब 12 बजे मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
पुरवा विद्युत उपकेंद्र से संचालित ग्रामीण फीडर, मंगतखेड़ा, बेहटा, चमियानी, बाजीखेड़ा आदि में शनिवार सुबह लगभग छह बजे तेज आंधी व बारिश के चलते फीडरों बंद हो गए। सभी फीडरों की लाइन शनिवार दोपहर लगभग 11.30 बजे सही किया जा सका। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान लगभग 5 घंटे आपूर्ति बाधित रही।

वर्जन...इस बार आंधी से बिजली के तारों पर पेड़ गिरने की घटनाएं ज्यादा सामने आई हैं। खंभी 17 के आसपास ही टूटे हैं। पेड़ व डालों को कटवाने में समय लगने से आपूर्ति प्रभावित हुई। शाम सात बजे तक सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। -अमिय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता।

फोटो-26- कृष्णकांत पटेल (फाइल फोटो)।

बिजली गिरने से बागवान की मौत
रग्घूखेड़ा गांव में बाग की रखवाली करते समय हुई घटना
बीघापुर। रग्घूखेड़ा गांव में आम के बाग की रखवाली करते समय बिजली गिरने से बागवान की मौत हो गई। बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव रग्घूखेड़ा निवासी कृष्णकांत पटेल (58) शनिवार सुबह करीब पांच बजे आम के बाग की रखवाली करने गए थे। आंधी और बारिश के साथ बिजली गिरने से वह झुलस गए। घर वाले पहुंचे तो बाग में बेहोश पड़े मिले। उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे गौरव ने बताया कि पिता खेती करने के साथ शराब की दुकान पर काम भी करते थे। तीन बच्चों में दो बेटे और एक बेटी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि बिजली गिरने से किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

फोटो-27- राजेश कुमार (फाइल फोटो)।

आंधी में छत से उतरते समय किसान की गिरकर मौत
पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव में दूसरी मंजिल की छत पर सो रहे किसान की आंधी के दौरान शनिवार सुबह उतरते समय गिरकर मौत हो गई। विज्ञान सिंह ने बताया कि चाचा राजेश (42) खेती करते थे। शुक्रवार की रात घर की दूसरी मंजिल की छत पर सो रहे थे। शनिवार सुबह लगभग छह बजे आंधी आने पर उतरते समय रेलिंग न होने से छत से गिर गए। उन्हें बिछिया सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजेश की मौत से पत्नी गीता, बेटियां कुमकुम व गुनगुन बेहाल हैं। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


ब्रेड वाहन पर गिरा आम का पेड़, बाल बाल बचा चालक
परियर। आंधी से परियर-सफीपुर मार्ग पर सैदापुर गांव की मोड़ के पास ब्रेड वाहन पर आम का पेड़ गिर गया। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। पेड़ गिरने से सफीपुर-परियर रोड का आवागमन कुछ देर के लिए बाधित रहा। परियर स्थित सब्जी मंडी आने जाने वाले वाहनों को पुलिस ने जमालनगर-मरौदा मार्ग से डायवर्ट करके निकाला। लगभग एक घंटे के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आम के पेड़ को कटवा कर रास्ता साफ करवाया।



बारिश से लुढ़का पारा, उमस से राहत
उन्नाव। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शनिवार को घटकर 34 डिग्री सेल्सियस आ गया। न्यूनतम पारे में भी गिरावट आई है। उधर, बारिश से शहर में सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में वातावरण में नमी मौजूद होने के कारण तेज हवाओं और गरज चमक वाले बादलों के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

फोटो-19-कचहरी क्षेत्र में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए तार को सही करते कर्मी। संवाद

फोटो-19-कचहरी क्षेत्र में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए तार को सही करते कर्मी। संवाद

फोटो-19-कचहरी क्षेत्र में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए तार को सही करते कर्मी। संवाद

फोटो-19-कचहरी क्षेत्र में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए तार को सही करते कर्मी। संवाद

फोटो-19-कचहरी क्षेत्र में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए तार को सही करते कर्मी। संवाद

फोटो-19-कचहरी क्षेत्र में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए तार को सही करते कर्मी। संवाद

फोटो-19-कचहरी क्षेत्र में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए तार को सही करते कर्मी। संवाद

फोटो-19-कचहरी क्षेत्र में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए तार को सही करते कर्मी। संवाद

फोटो-19-कचहरी क्षेत्र में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए तार को सही करते कर्मी। संवाद

फोटो-19-कचहरी क्षेत्र में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए तार को सही करते कर्मी। संवाद

फोटो-19-कचहरी क्षेत्र में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए तार को सही करते कर्मी। संवाद

फोटो-19-कचहरी क्षेत्र में पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हुए तार को सही करते कर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed