{"_id":"6a2da6c0b97ff2db840695f6","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-152187-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बांगरमऊ और गंजमुरादाबाद ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बांगरमऊ और गंजमुरादाबाद ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजमुरादाबाद। ग्राम फतेहपुर खालसा स्थित लाला का बाग मैदान में शुक्रवार की रात नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। पहले दिन दो मैच ही खेले जा सके। पहले मैच में बांगरमऊ और दूसरे में गंजमुरादाबाद टीम ने जीत दर्ज की।
पहला मैच बांगरमऊ और नेवल टीम के बीच खेला गया। टॉस बांगरमऊ की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी। निर्धारित पांच ओवरों में टीम ने कुल 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेवल की टीम मात्र 26 रन पर ही सिमट गई। बांगरमऊ ने 33 रन से मैच जीत लिया। दूसरा मैच फतेहपुर खालसा और गंजमुरादाबाद की टीमों के बीच खेला गया। इसमें फतेहपुर खालसा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पांच ओवरों में मात्र 34 रन बनाकर टीम धराशायी हो गई। गंजमुरादाबाद की टीम ने मात्र चार ओवरों में ही सिर्फ एक विकेट खोकर लक्ष्य पूरा कर लिया और नौ विकेट से मैच जीत लिया। इस मौके पर हिफाजत खां, रिजवान खां, मेराज खां और अशफाक आदि मौजूद रहे।
बारिश के कारण अंडर-12 लीग में नहीं हो सके मैच
उन्नाव। बारिश से शनिवार सुबह अंडर-12 क्रिकेट लीग में प्रस्तावित मैच नहीं खेले जा सके। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्रा ने बताया कि जोरदार बारिश से मैच कैंसिल कर दिए गए हैं। आगे की तारीख तय करके जानकारी दी जाएगी। (संवाद)