{"_id":"6a2da6a2384f36f310083494","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-152205-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सिलाई मशीन में उतरा करंट, टेलर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सिलाई मशीन में उतरा करंट, टेलर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संनवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गलियार गांव में शुक्रवार रात सिलाई का काम करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के समय युवक घर में अकेला था। शनिवार को युवक के फोन रिसीव न करने पर मां घर पहुंचीं तब घटना का पता चला। गलियार गांव निवासी संदीप (35) घर पर ही रहकर सिलाई का काम करता था। पत्नी रानी चार बच्चों के साथ करीब एक सप्ताह पहले मायके नारायणपुर गई थी। शुक्रवार रात संदीप घर पर अकेला था और देर रात सिलाई मशीन पर काम कर रहा था।
इसी दौरान वह अचानक मशीन में उतरे करंट की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह जब पत्नी रानी और अजगैन में रहने वाली मां राजवती ने संदीप के मोबाइल पर फोन किया तो जवाब नहीं मिला। बार-बार फोन न उठने से परेशान होकर मां राजवती सुबह करीब 11 बजे गांव पहुंची।
संदीप को अचेत देख मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। आनन-फानन संदीप को पास के चिकित्सक के पास ले गए। वहां मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही पत्नी रानी बच्चों के साथ रोती-बिलखती मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
इस संबंध में अजगैन कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट से माैत का कारण पता चलेगा।