उन्नाव। पं. कमला शंकर अवस्थी की स्मृति में शहर के निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कवि सम्मेलन में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने स्मृति ग्रंथ का लोकार्पण किया। उन्होंने साहित्यकारों की लेखनी, विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेने की अपील की।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि साहित्यकारों व समाजसेवियों का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है। अपनी लेखनी, विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज को दिशा दी है। उन्होंने कहा कि देने का सुख, लेने के सुख से कहीं अधिक होता है। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पद्मश्री हृदय नारायण दीक्षित, कवि उदय प्रताप सिंह, साहित्यकार अशोक चक्रधर, व्यंग्यकार सम्पत सरल, कवि व शायर मंजर भोपाली, कवियत्री सरिता शर्मा, एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल, विधायक आशुतोष शुक्ला, पंकज गुप्ता, प्रवीण मिश्रा भानू, आयोजक गौरव अवस्थी, तनुज अवस्थी, श्वेता, शैलजाशरण शुक्ल आदि मौजूद रहे।