{"_id":"6a401b737e17d8166209dad4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-152905-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: डीसीए रेड ने जीती क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: डीसीए रेड ने जीती क्रिकेट लीग
विज्ञापन
फोटो-16-जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-12 जनपदीय क्रिकेट लीग का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में डीसीए रेड टीम ने डीसीए ब्लू को 43 रन से हराया।
फाइनल मैच में डीसीए ब्लू ने सिक्का उछालकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए रेड ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 142 रन बनाए। अभय प्रताप सिंह ने 54 रन, अदनान ने 17 और नंदन यादव ने 13 रन का योगदान दिया। डीसीए ब्लू की ओर से गेंदबाज अक्षय कुमार ने तीन विकेट लिए। देवांश ने दो विकेट प्राप्त किए। चिराग पाल और प्रबल शुक्ला ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए डीसीए ब्लू की टीम सभी विकेट गंवाकर 99 रन ही बना सकी। कप्तान कार्तिक शुक्ला ने अकेले संघर्ष करते हुए 44 रन बनाए। गेंदबाजी में समर्थ द्विवेदी ने चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। असद और सौभाग्य अवस्थी ने दो-दो विकेट हासिल किए। आदित्य को एक विकेट मिला। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम के तैराकी कोच विकास अवस्थी ने समर्थ द्विवेदी को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया। इस अवसर पर साकिर हुसैन, संदीप मिश्रा, प्रदीप शुक्ला और पीके मिश्रा भी मौजूद रहे।