बांगरमऊ। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील जाकर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें क्षेत्र की बहुजन समाज की बस्तियों से देसी और विदेशी शराब के ठेके हटवाने की मांग की।
आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष यतींद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर एसडीएम को 26 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें क्षेत्र की बहुजन समाज की बस्तियों से देशी और विदेशी शराब के ठेके हटवाने, जलापूर्ति न होने वाले आबादी क्षेत्र में जलकर की वसूली रोकने, बांगरमऊ के इंट्री प्वाइंट पर ई-रिक्शा चालकों से की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाने और अंबेडकर पार्कों की चहारदीवारी का निर्माण कराने जैसी कई मांगें की गईं। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला प्रभारी सुनील कुमार गौतम, विधानसभा प्रभारी मनीराम यादव, प्रहलाद गौतम, गोविंद कुमार गौतम, कैलाश गौतम, राम प्रकाश गौतम, रहीस असगर, राजेंद्र गौतम व प्रकाश गौतम आदि शामिल रहे।