फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: घंटे भर की बारिश ने दी गर्मी से राहत, जलभराव से आफत

Wed, 01 Jul 2026 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-10-चकलवंशी चौराहा चौड़ीकरण में निर्माणाधीन नाली में भरा पानी। संवाद
उन्नाव। प्री-मानसून की एक घंटे की बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ स्थानों पर जलभराव से दुश्वारियां भी हुईं। पांच मिलीमीटर की ही बारिश से शहर की प्रमुख रोड और बांगरमऊ की बाजार में भीषण जलभराव हो गया। इसके अलावा गंजमुरादाबाद के तीन अंडरपास भी जलमग्न हो गए। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। उधर, बारिश से किसान खुश है। खेती-किसानी के काम में तेजी आएगी। धान की पौध रोपने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। मध्यम गति से हवाएं चल रही थीं। सुबह करीब 9:45 बजे बारिश शुरू हो गई। पहले हल्की बारिश हुई लेकिन 15 मिनट बाद करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे शहर के प्रमुख बड़े चौराहे पर कुछ देर के लिए जलभराव हो गया। वाहन सवारों को निकलने में परेशानी हुई। नाला सफाई पर लोगों ने सवाल उठाए लेकिन जिम्मेदारों का कहना है कि पानी निकलने में कुछ वक्त तो लगता ही है।
विज्ञापन

बांगरमऊ में तेज बारिश से कस्बे की प्रमुख बाजार समेत चूड़ी वाली गली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा मार्केटिंग सोसायटी में घुटनों तक पानी भर गया। चूड़ी वाली गली की कई दुकानों में पानी घुस गया। पड़ोसी मोहल्ला गोंडाटोला के घरों में भी गंदा पानी पहुंच गया। सीएचसी परिसर में जलभराव से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। नौनिहालगंज मंडी के दुकानदार सैफी अली, जीतू विश्वकर्मा व सिद्धनाथ यादव ने बताया कि पालिका ने नाले की तलहटी तक सफाई न कराकर औपचारिकता निभाई है। इसी कारण जलभराव हुआ है। अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता ने बताया कि सभी नालों की सफाई लगातार कराई जा रही है। प्रमुख बाजार के दुकानदार नालियों में कूड़ा डाल देते हैं जिससे जलनिकासी की समस्या होती है। दुकानदारों को चिह्नित कर कार्रवाई होगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत गुप्ता का कहना है कि जब मामूली बारिश में जलनिकासी की समस्या है तो भीषण बारिश में व्यापारियों को तगड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-1
निर्माणाधीन नाली में भरा पानी, काम बंद
चकलवंशी। दुर्घटना बहुल चकलवंशी चौराहे के चौड़ीकरण का काम बारिश ने रोक दिया। परियर रोड पर निर्माणाधीन नाली में पानी भर गया। इससे एक तरफ काम बंद हो गया। उधर, सफीपुर के सकहन राजपूतान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाला कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया। इससे मरीजों और स्टाफ को अस्पताल पहुंचने में परेशानी हुई।

इंसेट-2
रेलवे के तीन अंडरपास में तीन फीट भरा पानी, आवागमन प्रभावित
गंजमुरादाबाद। बारिश से क्षेत्र के तीनों रेलवे अंडरपासों में तीन फीट तक पानी भर गया। नसिरापुर, महमदाबाद कलवारी व ताजपुर मार्ग के रेलवे क्रासिंग पर बने अंडरपास में पानी भरने से हैबतपुर, तहिरापुर, खंभौली, हसनापुर, ताजपुर, कपूरपुर, हयातनगर, चकहनुमान आदि गांवों के राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। कई बाइकें पानी में बंद हो गईं जिन्हें खींचना पड़ा। रेलवे के सीनियर इंजीनियर आरबी गौतम ने बताया कि चोक नालियों को ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। जल्द ही जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी।

तापमान में आई नौ डिग्री सेल्सियस की कमी
एक घंटे की तेज बारिश से तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था, वहीं बारिश के बाद मंगलवार को गिरकर 31 डिग्री पर आ गया। इससे लोगों को सुबह तो गर्मी से काफी राहत मिली लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद फिर से तेज धूप निकल आई। इससे फिर उमस बढ़ गई।

खरीफ फसलों की बोआई में आएगी तेजी
बारिश से खरीफ फसलों की बोआई में तेजी आने की उम्मीद है। इस बार जिले में धान की फसल का 1,08,184 हेक्टेयर का लक्ष्य है। बारिश न होने से अभी तक मात्र 4330 हेक्टेयर में ही रोपाई की जा सकी है। इस बारिश से धान सहित बाजरा, उड़द, मूंग, अरहर, मूंगफली, मक्का आदि फसलों की बोआई में तेजी आ सकती है।
वर्जन...
मंगलवार को प्री-मानसून बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मानसून सक्रिय होने में तीन से चार दिन और लगने की संभावना जताई है। हालांकि प्री-मानसूनी बारिश से खेती किसानी के काम में तेजी आएगी। धान की पौध लगाने का काम अभी धीमा है। बारिश होने से बढ़ने की उम्मीद है।

शशांक कुमार, जिला कृषि अधिकारी।

फोटो-10-चकलवंशी चौराहा चौड़ीकरण में निर्माणाधीन नाली में भरा पानी। संवाद

फोटो-10-चकलवंशी चौराहा चौड़ीकरण में निर्माणाधीन नाली में भरा पानी। संवाद

फोटो-10-चकलवंशी चौराहा चौड़ीकरण में निर्माणाधीन नाली में भरा पानी। संवाद

फोटो-10-चकलवंशी चौराहा चौड़ीकरण में निर्माणाधीन नाली में भरा पानी। संवाद

फोटो-10-चकलवंशी चौराहा चौड़ीकरण में निर्माणाधीन नाली में भरा पानी। संवाद

फोटो-10-चकलवंशी चौराहा चौड़ीकरण में निर्माणाधीन नाली में भरा पानी। संवाद

फोटो-10-चकलवंशी चौराहा चौड़ीकरण में निर्माणाधीन नाली में भरा पानी। संवाद

फोटो-10-चकलवंशी चौराहा चौड़ीकरण में निर्माणाधीन नाली में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed