{"_id":"6a44205d5243d3bd790f1ea8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-153057-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नशे से रहें दूर, बच्चों को करें शिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नशे से रहें दूर, बच्चों को करें शिक्षित
विज्ञापन
फोटो-15-ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर। वीरांगना ऊदा देवी की जयंती पर ब्लाॅक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पासी समाज के लोगों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी ने पति की मौत पर आंसू नहीं बहाए थे। उन्होंने बंदूक उठाकर 36 अंग्रेज सिपाहियों को मार गिराया था। कहा कि शराब का नाम पासी समाज के नाम के साथ लिया जाता है। यह समझने के लिए काफी है कि समाज में आपका स्थान क्या है। इसे पूर्ण रूप से बदलना होगा। कहा कि बच्चों को नशे से दूर रख उन्हें शिक्षित करें, तभी आप उस समाज के लोग कहला सकेंगे, जिस समाज के बहादुरों ने अंग्रेजों व मुगलों से लोहा लेकर देश की सेवा की।
यह भी कहा कि पासी समाज सदैव देश का गौरव रहा है। महाराजा सुहेलदेव पासी, महाराजा बिजली पासी, राजा लाखन पासी, राजा सातन पासी, राजा डालदेव पासी व ऊदा देवी इनमें प्रमुख हैं। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश रावत, बीडीओ श्वेता त्रिपाठी, शिक्षक विकास रावत, केके तिवारी, एडीओ पंचायत छोटे लाल, प्रवीण रावत, लकी रावत भी मौजूद रहे।