{"_id":"6a4e9d72b90047374701cf97","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-153461-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: आम का मुरब्बा और कैंडी बनाने वाली तारावती सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: आम का मुरब्बा और कैंडी बनाने वाली तारावती सम्मानित
विज्ञापन
फोटो-1-उद्यान निदेशक से प्रमाणपत्र लेतीं महिला किसान तारावती। स्रोत: स्वयं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनगंज। धौरा कृषि विज्ञान केंद्र में प्रशिक्षित हसनगंज की तारावती ने लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में आम का मुरब्बा एवं कैंडी निर्माण की श्रेणी में तृतीय स्थान हासिल किया। इस पर उनको मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय आम महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसमें बागवानों के साथ महिला किसान धौरा निवासी तारावती ने भी प्रतिभाग किया था। तारावती के बनाए गए आम के मुरब्बे और कैंडी के स्वाद ने सभी को प्रभावित किया। इसी आधार पर उनके उत्पाद को महोत्सव में तीसरा स्थान हासिल हुआ।
रविवार को उद्यान निदेशक डॉ. भानु प्रकाश राम एवं डाॅ. संजय सिंह ने प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो देकर उत्साह बढ़ाया। इस उपलब्धि पर धौरा कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. अर्चना सिंह ने तारावती को बधाई दी। उन्होंने बताया कि केंद्र में महिला किसानों को आम से तैयार होने वाले उत्पादों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके जरिए महिलाएं अपनी आय बढ़ाने में सफल हो रही हैं। इच्छुक महिलाएं केंद्र पर आकर विभिन्न प्रशिक्षणों की जानकारी ले सकती हैं।