{"_id":"6a4e9be69f046ff3230347a4","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-153468-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पैसे लेकर भी लाइन न जोड़ने पर ग्रामीणों ने लाइनमैन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पैसे लेकर भी लाइन न जोड़ने पर ग्रामीणों ने लाइनमैन को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियर। पैसे लेकर भी लाइन न जोड़ने का आरोप लगा ग्रामीणों ने लाइनमैन को घेर लिया। घटना का वीडियो बनाकर एसडीओ से शिकायत की।
विद्युत उपखंड सफीपुर के परियर में गुड़ियाना मोहल्ला की दो दिन से बिजली सप्लाई बंद थी। ग्रामीणों ने विद्युत उपखंड सफीपुर में शिकायत की तो लाइनमैन ने पहुंचकर जांच की और ट्रांसफार्मर का फ्यूज और बॉक्स जलने की बात कही। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इन कमियों को दूर करने के नाम पर लोगों से 800 रुपये वसूले। लोगों ने चंदा करके लाइनमैन को दिया लेकिन इसके बाद भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं की। इसके बाद गांव के लोगों ने एसडीओ एजाज अहमद को फोन से जानकारी दी।
बुधवार को बिजली सही करने लाइनमैन गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने घेर दिया। बहस के बाद झल्लाए लाइनमैन ने फिर से जाकर लाइन काट देने की धमकी ग्रामीणों को दी तो माहौल और गर्म हो गया। कुछ ग्रामीणों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने एसडीओ एजाज अहमद को भेजकर लाइनमैन की शिकायत की है। एसडीओ ने बताया कि कि मामले की जांच कराई जा रही है।