{"_id":"6a4ff3fb3d4287863d0c76d0","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-153523-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तेज बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तेज बारिश से गिरा तापमान, गर्मी से राहत
विज्ञापन
फोटो-13- शहर में बारिश के दौरान गुजरता बाइक सवार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। तेज हवाओं के बीच हुई जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में इसी प्रकार का मौसम रहने के आसार जताए हैं। बारिश से जगह-जगह जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को दिन में कई बार हल्की और तेज बारिश हुई थी। रात में भी आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। बृहस्पतिवार सुबह धूप नहीं निकली। पूरे दिन आसमान बादलों से पटा रहा। बीच में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। इससे अधिकतम तापमान 31 से गिरकर 29 व न्यूनतम पारा 26 से कम होकर 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पारे में गिरावट से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में धान की बेड़ लगाने में तेजी दिखी।
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कानपुर और उसके 150 किमी क्षेत्र के जनपदों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है। ग्रामीण क्षेत्रों और खेतों में काम करने वाले लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी गई है।