फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गांवों से बदतर शहर की सड़कें, चलना जरा संभल के

Fri, 10 Jul 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-24-लोकनगर से कब्बाखेड़ा जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद
बारिश से पहले निर्माण कराने के दावे नहीं हो सके पूरे
विज्ञापन

-गड्ढों में समाई सड़कों में भर गया बारिश का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। बारिश से पहले सड़कों का निर्माण कराने के नगर पालिका के दावे धरातल पर पूरे नहीं हो सके हैं। इसी कारण शहर के कई मार्ग पूरी तरह से ध्वस्त पड़े हैं। इन दिनों हो रही बारिश से पानी गड्ढों में भर गया है जिससे लोगों की आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में तीन मोहल्लों में सड़कें सबसे ज्यादा खराब हालात में मिलीं।

फोटो-लोकनगर से कब्बाखेड़ा जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद
सड़क-1-लोकनगर
हर दिन पलटते हैं ई-रिक्शा
लोकनगर से कब्बाखेड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग की चौधरी खजान सिंह महाविद्यालय के पास से करीब 200 मीटर सड़क नगर पालिका परिषद के अधिकार क्षेत्र में है। करीब एक किलोमीटर मार्ग पीडब्ल्यूडी का है। लोक निर्माण विभाग ने करीब छह माह पहले रोड चौड़ीकरण व डामरीकरण का कार्य करा लिया था। शेष बची 200 मीटर सड़क आज तक नगर पालिका प्रशासन नहीं बनवा पाया है। इस सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। एक, दो ई-रिक्शा तो रोजाना पलटते रहते हैं। इस रोड से रोजाना करीब दो से तीन हजार लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन


फोटो-त्रिपाठी बिल्डिंग से पूरननगर होते हुए सिविल लाइन को जोड़ने वाली रोड पर पड़ी गिट्टी व भरा पानी। संवाद
सड़क-2-पूरननगर
क्षतिग्रस्त हैं 200 मीटर सड़क
त्रिपाठी बिल्डिंग से शुरू हुई यह सड़क पूरननगर होते हुए सिविल लाइन को जोड़ती है। इसमें भी पूरननगर क्षेत्र में करीब 200 मीटर हिस्सा काफी ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया है। गहरे गड्ढे में पानी भरा है। गड्ढे बंद करने के लिए गिट्टी और मिट्टी डाली गई है, जिससे स्थितियां और ज्यादा खराब हो गई हैं। लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। रात के अंधेरे में तो आवागमन और ज्यादा खतरनाक हो जा रहा है। इस मार्ग से करीब एक हजार लोग रोजाना आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-जुराखनखेड़ा से पूरननगर जाने वाले मार्ग में भरा पानी और किनारे से निकलते लोग। संवाद
सड़क-3-जुराखनखेड़ा
तालाब जैसा दिखता है सड़क का गड्ढा
पुरानी कांच मिल से जुराखनखेड़ा होते हुए पूरननगर को जोड़ने वाली यह सड़क भी बदतर हालत में है। इस रोड से प्रतिदिन 700 से 800 लोगों का आवागमन होता है। इसमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। सड़क में एक जगह तालाबनुमा गहरा गड्ढा हो गया है। इसमें बारिश का पानी भरा है। दूर से देखने में यह तालाब ही नजर आता है। ऐसे में दिन में तो लोग किसी तरह से साइड से निकलते हैं लेकिन रात में आवागमन जान जोखिम में डालकर करना पड़ता है। इसी कारण लोग रात को इस रोड से बच्चों को निकलने से रोक देते हैं।

फोटो-27-ओमेंद्र लोधी पंकज
कई बार दिए पत्र पर नहीं हुई सुनवाई
लोकनगर निवासी ओमेंद्र लोधी पंकज ने बताया कि रोड निर्माण के लिए कई बार नगर पालिका प्रशासन को पत्र दे चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक सुनवाई नहीं हुई है।

फोटो-28-विनय त्रिपाठी
जरा सी चूक पर गिर जाते हैं
पूरननगर के विनय त्रिपाठी ने बताया कि सड़क इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि जरा सी चूक होने पर गिरना तय है। ऐसे में चुटहिल तो हो ही जाएंगे, साथ ही कपड़े भी खराब होंगे।

वर्जन
करीब 20 दिन पहले नगर पालिका परिषद ने काफी सड़कों की कार्ययोजना पास कराई थी। इन पर काम शुरू कराया जाना है। इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। पास कार्ययोजना में दिखवाएंगे कि यह सड़कें शामिल हैं या नहीं। यदि नहीं होंगी तो जल्द नई कार्ययोजना में इनको शामिल कराकर निर्माण कराया जाएगा। -अमिताभ यादव, एडीएम न्यायिक व निकाय प्रभारी।

फोटो-24-लोकनगर से कब्बाखेड़ा जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद

फोटो-24-लोकनगर से कब्बाखेड़ा जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद

फोटो-24-लोकनगर से कब्बाखेड़ा जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद

फोटो-24-लोकनगर से कब्बाखेड़ा जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद

फोटो-24-लोकनगर से कब्बाखेड़ा जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद

फोटो-24-लोकनगर से कब्बाखेड़ा जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद

फोटो-24-लोकनगर से कब्बाखेड़ा जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद

फोटो-24-लोकनगर से कब्बाखेड़ा जाने वाला खस्ताहाल मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed