फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: उन्नाव-हरदोई मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की तैयारी, भेजा प्रस्ताव

Tue, 21 Jul 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-7-उन्नाव-हरदोई मार्ग से गुजरते वाहन। संवाद
उन्नाव। बिलग्राम-उन्नाव-प्रयागराज (उन्नाव-हरदोई) राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सांसद के पत्र पर लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। एनएच के लिए जमीन अधिग्रहण और रोड निर्माण पर करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

उन्नाव-हरदोई मार्ग की लंबाई करीब 99 किलोमीटर है। वर्तमान में यह मार्ग टू-लेन है। इसकी चौड़ाई करीब सात मीटर है। इस मार्ग से कानपुर, लखनऊ, हरदोई से वाहन आवागमन करते हैं। पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार प्रतिदिन इस मार्ग से छोटे-बड़े 15 से 16 हजार वाहनों का आना-जाना होता है। यातायात अधिक और उसके सापेक्ष रोड कम चौड़ी होने से अक्सर जाम लगता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए सांसद डॉ. हरि साक्षी महाराज ने इस राज्य मार्ग को राजमार्ग घोषित कराने को पत्राचार करने की पहल शुरू की थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने राज्य मार्ग से गुजरने वाले यातायात सहित अन्य बिंदुओं को लेकर सर्वे कराया। सर्वे के बाद राजमार्ग के निर्माण को लेकर पत्र लखनऊ मुख्यालय भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-1
15 मीटर होगी फोर लेन की चौड़ाई
राष्ट्रीय राजमार्ग की मंजूरी मिलने के बाद इस रोड दोगुना चौड़ी करने की कवायद शुरू होगी। अभी इसकी चौड़ाई सात मीटर है। फोर लेन करने पर चौड़ाई बढ़ाकर 15 मीटर की जाएगी। साथ ही दो से तीन बाईपास बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन अधिग्रहण भी की जाएगी। निर्माण पर करीब एक हजार और जमीन अधिग्रहण में 200 करोड़ खर्च होंगे। राज्य मार्ग शहर से नहीं गुजरेगा बल्कि दोस्तीनगर बाईपास जोड़कर सीधे कानपुर-लखनऊ हाईवे को दही चौकी में जोड़ेगा।


वर्जन...
राष्ट्रीय राज्य मार्ग बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी के बाद केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। वर्तमान में इस मार्ग पर वाहनों का लोड अधिक है। जो एनएच के मानक से कहीं ज्यादा है। इस कारण मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है। -सुबोध कुमार, एक्सईएन निर्माणखंड पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed