{"_id":"6a5e79154c7e78f45f06d7d2","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-154155-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फाल्ट से 20 घंटे बाद भी नहीं आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फाल्ट से 20 घंटे बाद भी नहीं आई बिजली
विज्ञापन
फोटो-29-आवास विकास उपकेंद्र कीआई भूमिगत लाइन में आई फाल्ट को मशीन से खोजता कर्मी। स्रोत: कर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बारिश से सोनिक से आवास विकास उपकेंद्र को आई 33 केवी भूमिगत लाइन में फाल्ट हो गया। पहले फाल्ट खोजने में कर्मचारी लगे रहे लेकिन 15 घंटे बाद भी सफलता नहीं मिली तो लखनऊ से फॉल्ट लोकेटर मशीन मंगाई गई। शाम करीब तीन बजे मशीन पहुंची तो उसकी मदद से फाल्ट की तलाश शुरू हुई।
शाम सात बजे तक फाल्ट खोजे नहीं मिला और करीब 20 घंटे बाद भी आवास विकास व राजेपुर की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके अलावा शहर के दूसरे मोहल्लों के साथ फतेहपुर चौरासी, गंजमुरादाबाद व नवाबगंज में भी बिजली संकट रहा।
रविवार की रात करीब 11 बजे शुरू हुई बारिश से भूमिगत लाइन में फाल्ट आने से आवास विकास कॉलोनी पूरे क्षेत्र व राजेपुर की बिजली गुल हो गई। रात में तेज बारिश होने से फाल्ट खोजा नहीं जा सका। सोमवार सुबह कर्मचारियों ने फाल्ट खोजना शुरू किया।
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से फाल्ट खोजने में परेशानी हुई लेकिन दोपहर तीन बजे तक कर्मचारी खोज नहीं पाए। इसके बाद लखनऊ से लोकेटर मशीन मंगाई गई। शाम छह बजे के करीब मशीन पहुंची और करीब पांच किमी क्षेत्र में खोज शुरू हुई। शाम सात बजे तक फाल्ट न मिलने से आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र के लोकईयाखेड़ा में भी फाल्ट से रात भर बिजली नहीं आई। मोतीनगर में सुबह 10 बजे गुल हुई बिजली दोपहर एक बजे आई।
अन्य मोहल्लों में भी एक से दो घंटे तक बिजली संकट रहा। एक्सईएन हिमांशु गौतम ने बताया कि बड़ा फाल्ट आवास विकास लाइन में ही हुआ है। उसे खोजने के लिए मशीन लगी है। बिजली आपूर्ति के लिए सोनिक की दूसरी लाइन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।