{"_id":"6a5fc4ba94bfe6e3d506b080","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-154184-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 24 घंटे बाद आई आवास विकास व राजेपुर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 24 घंटे बाद आई आवास विकास व राजेपुर की बिजली
विज्ञापन
फोटो-7-बिजली न आने पर सोमवार रात क्रॉसिंग के पास प्रदर्शन करते आवास विकास के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। भूमिगत फाल्ट खोजने और मरम्मत करने में बिजली निगम को 24 घंटे लग गए। रविवार की रात गई आवास विकास कॉलोनी और राजेपुर की बिजली सोमवार रात 12 बजे बहाल हो पाई। हालांकि इसके बाद भी बिजली की आवाजाही जारी रही।
रविवार की रात करीब 11 बजे तेज बारिश के दौरान सोनिक से आवास विकास उपकेंद्र को आई भूमिगत 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया था। इससे आवास विकास कॉलोनी व राजेपुर की बिजली गुल हो गई थी। रातभर बारिश होने से कर्मचारी फाल्ट खोज नहीं पाए थे। सोमवार दोपहर तक बारिश में फाल्ट खोजे लेकिन नहीं मिला था। करीब तीन बजे लखनऊ से लोकेटर मशीन मंगाई गई थी और फाल्ट खोजना शुरू किया गया था। रात करीब आठ बजे फाल्ट खोजा गया। इसके बाद मरम्मत शुरू हुई। उधर, 20 घंटे से अधिक समय तक बिजली न आने और अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने से लोग आक्रोशित हो गए और आवास विकास क्रॉसिंग के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन किया था। पुलिस के पहुंच जाने से जाम नहीं लगा पाए थे। रात करीब 11 बजे फाल्ट की मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
उधर, मंगलवार सुबह जंपर में खराबी आने से फिर बिजली गुल हो गई। दोपहर तक मरम्मत कार्य चलता रहा और बिजली की आवाजाही लगी रही। एक्सईएन हिमांशु गौतम ने बताया कि लाइन भूमिगत होने से फाल्ट खोजने में समय लगा था। दिन में भी बारिश हुई थी, जिस कारण सामान्य फाल्ट से कुछ समय के लिए आपूर्ति प्रभावित रही थी।
विज्ञापन
फोटो-9-मंगलवार सुबह टैंकर से पानी भरते आवास विकास कॉलोनी के लोग। स्रोत: पाठक
बिजली की समस्या से जलापूर्ति चरमराई
उन्नाव। 24 घंटे बाद सोमवार रात 11 बजे आवास विकास कॉलोनी की बिजली तो आई लेकिन फाल्टों की भरमार से पानी और सीवरेज की समस्या बरकरार रही। सीवरेज हाउस का पंप न चलने से सीवर लाइनें उफनाईं। लगातार पंप न चलने से जलापूर्ति भी प्रभावित रही। सभासद मुन्ना सिंह की मांग पर नगर पालिका ने टैंकरों से पानी की आपूर्ति की। वहीं सीवरेज हाउस में जनरेटर की भी व्यवस्था की गई। सभासद ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी में अगर बिजली चार-छह घंटे के लिए भी चली जाती है तो स्थिति गांव से भी बदतर हो जाती है। बताया कि बिजली न होने पर जलापूर्ति और सीवरेज की व्यवस्था ठप हो जाती है। (संवाद)