{"_id":"6a5fc49a006be4e474029d3a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-154188-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तीन साल में भी नहीं हो पाया अजगैन रेलवे क्रॉसिंग पर पुल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तीन साल में भी नहीं हो पाया अजगैन रेलवे क्रॉसिंग पर पुल, लोग परेशान
विज्ञापन
फोटो-25-अजगैन रेलवे क्रॉसिंग पर अधूरा पड़ा पुल निर्माण व आगे भरा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। अजगैन रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन पुल का काम तीन साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। जगह-जगह जलभराव और भरान की मिट्टी पड़ी होने से बारिश में लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। इससे क्षेत्रीय लोग काफी परेशान हैं। मंगलवार को सपा की महिला नेता ने लोगों के साथ जलभराव के बीच प्रदर्शन करते हुए सरकार की आलोचना की।
कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर अजगैन कस्बा के पास क्रॉसिंग संख्या 23 पर जाम की समस्या थी। इस पर प्रदेश सरकार ने मार्च 2023 में पुल बनाने की मंजूरी दी थी। रेलवे बोर्ड से सहमति के बाद सेतु निगम ने अगस्त 2023 में काम शुरू कराया था। इसकी लागत 74.54 करोड़ रुपये है। इसमें 969.74 मीटर लंबा चार लेन पुल बनाया जाना है। लगभग तीन साल बीत चुके हैं लेकिन पुल निर्माण अभी तक अधूरा पड़ा है। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश से ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड तक पानी भर गया। भरान के लिए लाई गई मिट्टी बारिश में बह जाने से कीचड़ फैल गया है। सर्विस रोड से आवागमन कर रहे क्षेत्रीय लोगों का आना-जाना भी बंद हो गया है।
नवाबगंज में सपा नेत्री डॉ. आंचल वर्मा अपने समर्थकों के साथ निर्माणस्थल पर पहुंचीं। क्षेत्रीय लोगों के साथ हाथों में तख्तियां लेकर जलभराव के बीच पैदल मार्च किया। तख्तियों पर ‘स्मार्ट सिटी के दावे पानी में बह गए’ और ‘बीजेपी सरकार है युवाओं के भविष्य की लुटेरा’ जैसे नारे लिखे थे। अन्य नारों में ‘साढ़े चार साल में 950 मीटर रेलवे ओवरब्रिज अधूरा क्यों’ और ‘नीट है कि चीट हैं’ शामिल थे। डॉ. आंचल वर्मा ने कहा कि यह अधूरा पुल सरकार की विकास विरोधी मानसिकता का प्रमाण है।
विज्ञापन
हाईवे को लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग से जोड़ता है यह मार्ग
अजगैन-मोहान मार्ग लखनऊ-कानपुर हाईवे को लखनऊ-बांगरमऊ-कन्नौज मार्ग से जोड़ता है। हाईवे पर अजगैन थाना मोड़ से वाहन इसी रेलवे क्रॉसिंग से होकर मोहान तिराहा पहुंचते हैं। यहां से लोग बांगरमऊ, कन्नौज या लखनऊ भी जा सकते हैं। यह मार्ग लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, बांगरमऊ, बिल्हौर, कन्नौज और फर्रुखाबाद होते हुए दिल्ली तक पहुंच प्रदान करता है। साथ ही, बांगरमऊ होते हुए हरदोई और शाहजहांपुर सहित कई अन्य रूट के वाहन भी इसी रास्ते से जुड़े हैं।
वर्जन...
सेतु निगम, रेलवे और पीडब्ल्यूडी को पुल निर्माण से जुड़े अलग-अलग कार्य कराने हैं। इससे कुछ समय लग रहा है। फिर भी काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। निर्माण की समयसीमा शासन ने बढ़ाकर दिसंबर 2026 कर दी है लेकिन विभागीयस्तर से प्रयास हैं कि तय समय से पहले काम पूरा कर लिया जाए। -एमएस ओझा, सहायक अभियंता सेतु निगम लखनऊ।