{"_id":"6a62650b5b48c772c60a985c","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-154292-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: परियर-बिठूर रोड का चार दिन में काम पूरा न होने पर फर्म होगी ब्लैक लिस्टेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: परियर-बिठूर रोड का चार दिन में काम पूरा न होने पर फर्म होगी ब्लैक लिस्टेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियर। कांवड़ यात्रा व बाढ़ की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम घनश्याम मीना ने परियर-बिठूर रोड का अधूरा काम देख ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। निर्माण कार्य चार दिन में पूरा न करने पर फर्म को ब्लैक लिस्टेड कराने की चेतावनी दी।
अगले सप्ताह से शुरू हो रहे सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा व पहाड़ों पर हो रही बारिश से बढ़ रहे गंगा के जलस्तर से कटरी के गांवों में संभावित बाढ़ को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम घनश्याम मीना एसपी जयप्रकाश सिंह के साथ बृहस्पतिवार दोपहर परियर क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने परियर घाट को जाने वाले रास्तों का निरीक्षण किया। बताया गया कि कांवड़ यात्रा में परियर घाट पर प्रतिदिन लगभग हजार की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और जल लेकर पैदल व साधनों से बाराबंकी स्थित लोधेश्वर, चकलवंशी के भीमेश्वर व परियर के बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में जाकर महादेव पर जल चढ़ाते हैं। इसी बीच निर्माणाधीन परियर-बिठूर रोड मार्ग पर डीएम की नजर पड़ी तो काम अधूरा मिला। रास्ते में बारिश का कीचड़ व पत्थर पड़े मिले। जानकारी हुई कि काम फरवरी तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन जुलाई में भी अधूरा पड़ा। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि यदि चार दिन में काम पूरा नहीं किया तो फर्म को ब्लैक लिस्टेड कराया जाएगा। वहीं पुलिया निर्माण को भी कांवड़ यात्रा से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बाढ़ चौकी व राहत शिविर की व्यवस्था कराने के निर्देश प्रदीप कमल को दिए।
इंसेट-1
एसडीएम ने चंद्रिका देवी मंदिर घाट का किया निरीक्षण
पाटन। कांवड़ यात्रा को लेकर बक्सर में सिद्धपीठ मां चंद्रिका देवी मंदिर घाट का एसडीएम आनंद नायक व सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बुधवार रात करीब आठ बजे निरीक्षण किया। एसडीए ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं समय से करा ली जाएं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवाद