{"_id":"6a6263bbd7315bd863067de9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-154328-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
विज्ञापन
फोटो-37-जीआईसी में पोस्टर लेकर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। स्रोत: छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के जीआईसी मैदान में छात्र-छात्राओं ने पैदल मार्च कर नीट पेपर लीक प्रकरण मामले में प्रदर्शन करने वालों पर की गई लाठीचार्ज का विरोध किया। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। उधर, दो संगठनों ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे जीआईसी में हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विभिन्न विद्यालयों के पहुंचे छात्र-छात्राओं ने इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय और शिक्षा बचाओ के नारे लगाए। राजन व यश ठाकुर ने कहा कि सरकार को युवाओं के भविष्य के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। शिक्षा मंत्री को जल्द इस्तीफा देना चाहिए। नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में राष्ट्रीय अधिकारी मोर्चा ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं, पेपर लीक व शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठी चार्ज की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, सर्वश्रेष्ठ बाजपेई, संदीप शुक्ला, रानू शर्मा, आदेश द्विवेदी, सुधीर शुक्ला, रुद्र प्रताप शुक्ल, कीर्ति शर्मा, वीरेंद्र सिंह चौहान, संजय सिंह सेंगर, आशीष गुप्ता, संजय श्रीवास्तव आदि रहे।
भारतीय किसान यूनियन (भूमि पुत्र) के पदाधिकारियों ने शहर के भरत मिलाप तिराहे से पैदल कलक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति को संबाेधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठी चार्ज का विरोध करते दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही घायल छात्रों को मुआवजा, फर्जी मुकदमों को वापस लेने व छात्रों की मांगों का वार्ता कर समाधान करने की मांग उठाई। इस दौरान मुशीर अहमद, मो. आलम, मुफीद अहमद, परसराम, राजरानी, फूलमती आदि मौजूद रहे।