{"_id":"6a63bbc6978a3335fb0e8ea5","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-154381-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: विवाह बंधन में बंधे 459 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: विवाह बंधन में बंधे 459 जोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। हड़हा स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 459 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 457 हिंदू जोड़ों के जहां सात फेरे कराए गए, वहीं दो मुस्लिमों का निकाह कराया गया।
समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक शकुन सिंह पहुंचीं। उन्होंने विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उपहार भी भेंट किए। सदर विधायक पंकज गुप्ता की अनुपस्थिति में उनके पुत्र प्रखर गुप्ता पहुंचे और नव दंपतियों को उपहार दिए। पुरवा विधायक अनिल सिंह, मोहान के ब्रजेश रावत व सीडीओ कृतिराज ने भी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समारोह में मोहान से 161, बांगरमऊ से 66, सफीपुर से 54, पुरवा से 75, सदर से 70 और भगवंतनगर से 33 जोड़ों का विवाह कराकर विदा किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रत्येक वधू के खाते में 64 हजार रुपये भेजे गए हैं। 21 हजार का सामान दिया गया है और 15 हजार खानपान पर खर्च किए गए हैं। परियोजना निदेशक डीआरडीए तेजवंत सिंह, डीडीओ देव चतुर्वेदी, दीपांशु शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इंसेट-1
उपहार में दिए गए टीएमसी झंडे प्रिंट गद्दे
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में जोड़ों को उपहार स्वरूप दिए गए गद्दे चर्चा का विषय बने रहे। असल में कई गद्दों का रंग हरा, केसरिया व सफेद था, साथ ही उसमें फूल बने हुए थे। गद्दों में अंग्रेजी में टीएमसी भी लिखा हुआ था। यह बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) के झंडे के हूबहू जैसा था। इसको लेकर लोग चर्चा करते नजर आए। जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय का कहना था कि सभी गद्दे ऐसे नहीं थे, कुछ आ गए होंगे तो उसे दिखवाया जाएगा। इन गद्दों को बदलवाया जाएगा। साथ ही ठेकेदार से जवाब तलब करेंगे।