फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कबड्डी में बिछिया की टीम ने मारी बाजी

Sun, 26 Jul 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-35- कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं ​खिलाड़ी। स्रोत: कोच
उन्नाव। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 13 विद्यालयों की लगभग 250 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 कबड्डी में बिछिया टीम प्रथम रही।शुभारंभ बीएसए शैलेश पांडेय ने किया। खो-खो अंडर-17 में सिकंदरपुर सरोसी, वॉलीबॉल अंडर-14 में मियागंज प्रथम, क्रिकेट अंडर-17 में गंजमुरादाबाद टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स में सौ मीटर दौड़ में अपूर्वा प्रथम रही। बीएसए ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास होता है। प्रभारी जिला समन्वय बालिका शिक्षा रामजी वर्मा ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 32 बालिकाओं का चयन आगामी मंडलीय एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। यहां पर नवीन सिन्हा, व्यायाम शिक्षिका अनीता वर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, निखिल, धर्मेंद्र कुमार, धर्मेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed