{"_id":"6a6a4f2106ae18bfe808cc5a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-154616-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़े हो रहे एलपीजी भरे टैंकर, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़े हो रहे एलपीजी भरे टैंकर, हादसे का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। डीएम के निर्देश पर हिंदुस्तान बॉटलिंग प्लांट (एचपी प्लांट) के बाहर से गैस टैंकर तो हट गए लेकिन अब इन टैंकरों ने करीब 500 मीटर दूर दोस्तीनगर मार्ग स्थित पॉलीटेक्निक हॉस्टल रोड को नया ठिकाना बना लिया है। इस स्थान पर भी ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन निकली है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइड एक में हिंदुस्तान पेट्रोलियम बॉटलिंग प्लांट है। यहां टैंकरों में गैस आती है और सिलिंडर में भरी जाती है। पहले गैस भरे टैंकर एचपी प्लांट के बाहर सड़क के दोनों तरफ खड़े रहते थे। इससे यातायात जाम और हादसे की आशंका रहती थी। 24 जुलाई को उद्योग बंधु की बैठक में यह मुद्दा उठा था। इसके बाद जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने टैंकरों को हटवाने के निर्देश दिए थे। पुलिस प्रशासन ने उन टैंकरों को हटवा दिया था।
चालकों ने प्लांट से करीब 500 मीटर दूर पॉलीटेक्निक हॉस्टल के बाहर सड़क पर टैंकर खड़े करना शुरू कर दिया है। इस जगह भी ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली है जिससे खतरा बना है। टैंकर खड़े होने से फैक्टरी संचालकों को वाहन निकालने में दिक्कतें आ रही हैं। पॉलीटेक्निक हॉस्टल के छात्र भी परेशान हैं। प्रधानाचार्य पीयूष शाक्य ने कहा कि पुलिस को शिकायती पत्र भेजेंगे। यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने इन टैंकरों को हटवाने का आश्वासन दिया है।