फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: 12 घंटे में 55 मिमी बारिश, पारा छह डिग्री गिरा

Wed, 05 Aug 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-16- शहर में बारिश के दौरान भीगते हुए जाते बच्चे। संवाद
उन्नाव। लंबे समय बाद 12 घंटे तक रुक-रुककर हुई 55 मिलीमीटर (मिमी) बारिश से तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली लेकिन जलभराव से परेशानियां भी बढ़ गईं। करोवन में रात में मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। ट्रांसफार्मर फुंकने और विद्युत लाइन में खराबी से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में 12 से 14 घंटे तक बिजली संकट रहा।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 11 बजे बारिश शुरू हुई जो मंगलवार सुबह 11 बजे तक रुक-रुककर होती रही। इस दौरान जनपद में औसत 55 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके चलते अधिकतम तापमान 35 से घटकर 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम पारा 26 से घटकर 23 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं शहर के मुख्य मार्ग पर बड़ा चौराहा से छोटा चौराहा तक और सब्जी मंडी में जलभराव हो गया। गलियां भी जलभराव से अछूती नहीं रहीं।
विज्ञापन

उधर, करोवन-उन्नाव मुख्य मार्ग पर सोमवार रात करीब 11 बजे पेड़ गिर गया। इससे चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया। सूचना पर एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा कर्मचारियों के साथ पहुंचे। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जानकारी देकर पेड़ हटवाने की कवायद शुरू की। करीब एक घंटे बाद पेड़ हटाकर आवागमन शुरू कराया जा सका। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि तीन दिनों के लिए मध्यम बारिश का अलर्ट है। इससे आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहरनगर राजेपुर में 12 और गंजमुरादाबाद में 14 घंटे बिजली गुल
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। बारिश से शहर के मनोहरनगर राजेपुर में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे सुबह छह बजे बिजली गुल हो गई। नया ट्रांसफार्मर लगाकर उसे पहले बिना लोड के चार्ज किया गया। इसके बाद शाम छह बजे लोड पर लेकर आपूर्ति चालू की गई। करीब 12 घंटे तक क्षेत्र में बिजली गुल रही। वहीं गंजमुरादाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार रात करीब दो बजे हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आ गया।
निगम के कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढने की कवायद शुरू की लेकिन बारिश के चलते समस्या आई। कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने में 13 घंटे लग गए। मंगलवार दोपहर तीन बजे फाल्ट ढूंढा जा सका। फाल्ट को ठीक कर करीब चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। करीब 14 घंटे तक बिजली गुल रहने से कस्बे की करीब 15 हजार की आबादी को परेशानी हुई। जेई कमलेश कुमार ने बताया कि बारिश के मौसम में फाल्ट अधिक होते हैं। खोजना काफी कठिन होता है। रात में रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए फाल्ट को ढूंढने में कई घंटे लग गए, जिससे करीब 14 घंटे तक बिजली गुल रही।


पुरवा में 134 गांवों की बिजली 15 घंटे बाद बहाल
पुरवा में बारिश के दौरान सोमवार रात करीब एक बजे 33केवी लाइन के 11 इंसुलेटर शिवदीनखेड़ा व मिहीखेड़ा के बीच खराब हो गए। इससे बाजीखेड़ा, चमियानी, बेहटा और मंगतखेड़ा फीडरों से जुड़े 134 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पासाखेड़ा पीएचसी व पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय में आपूर्ति ठप रही। करीब तीन निजी नलकूप भी बिजली न आने से बंद रहे। उपकेंद्र के अवर अभियंता विदेश कुमार ने बताया कि शाम चार बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।

फोटो-16- शहर में बारिश के दौरान भीगते हुए जाते बच्चे। संवाद

फोटो-16- शहर में बारिश के दौरान भीगते हुए जाते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed