{"_id":"6a723744ca19da54d309af58","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-155063-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 24 घंटे में 28 सेमी चढ़ा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 24 घंटे में 28 सेमी चढ़ा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन
फोटो-19-पनपथा गांव के पास पहुंचा बाढ़ का पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही तेज बारिश और छोड़े गए पानी से गंगा उफनाने लगी हैं। पिछले 24 घंटे में जलस्तर 28 सेमी बढ़कर मंगलवार शाम छह बजे 111.992 मीटर पर पहुंच गया जो चेतावनी बिंदु 112 मीटर से मात्र आठ सेमी दूर रह गया है।
जानकार आज गंगा के जलस्तर के चेतावनी बिंदु छूने की संभावना जता रहे हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। डीएम घनश्याम मीना ने बताया कि बाढ़ की आशंका को देखते हुए राहत केंद्रों को दुरुस्त करने और वहां पर सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
फोटो-19-पनपथा गांव के पास पहुंचा बाढ़ का पानी। संवाद
कटरी के गांवों के पास पहुंच रहा पानी, निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार
परियर। सदर तहसील क्षेत्र के पनपथा, मानाबंगला, कोलवा, ललतूपुरवा, परियर सहित अन्य गांवों के आसपास तेजी से पानी पहुंच रहा है। मरौंदा सूचित गांव के पास कच्चे मार्ग पर सोमवार शाम ही पानी पहुंच गया था, मंगलवार को मार्ग का काफी हिस्सा पानी में डूब गया, जिससे लोगों का आवागमन बंद हो गया। वहीं गांवों के नजदीक पानी पहुंचने से खेत जलमग्न होने लगे हैं। मंगलवार को तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने परियर घाट पहुंचकर बढ़ रहे जलस्तर को देखा। इस दौरान घाट पर फैली गंदगी व घास फूस को साफ कराया। बाढ़ चौकी व जानकीकुंड के राहत शिविर की साफ सफाई व अन्य अव्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्हें सही रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
फोटो-20-मां चंडिका देवी पक्के घाट की सीढ़ियों पर पानी। संवाद
मां चंडिका देवी पक्के घाट तक पहुंचा पानी
बीघापुर। गंगा के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से बक्सर स्थित मां चंडिका देवी दरबार में पक्के घाट पर पानी पहुंच गया है। पुलिस प्रशासन ने सावन मास को देखते हुए घाट पर स्टीमर की व्यवस्था की है। गंगा में गहरे उतरकर नहाने वालों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
गढ़ेवा पुल के पास बने श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए लगे खड़ंजे के किनारे पानी लगने लगा है। गढ़ेवा निवासी किसान सोनू सैनी ने बताया कि यदि लगातार गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो किनारे बोई सब्जी की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्तव बाढ़ राहत चौकी प्राथमिक विद्यालय गढ़ेवा का निरीक्षण किया। बाढ़ राहत केंद्रों पर तैनात राजस्व टीम सहित सीडीपीओ निशी श्रीवास्तव, सुपरवाइजरों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त कर लेने के निर्देश दिए। पसनियाखेड़ा गांव पहुंच कर ग्रामीणों से बातचीत की। बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर गांव के लेखपाल एवं पुलिस से सहायता ले सकते हैं।