फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: उद्यमियों की बिजली संबंधी समस्याएं 30 दिन में निपटाएं

Wed, 05 Aug 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-21- बैठक में मुख्य अ​भियंता से चर्चा करते आईआईए के पदा​धिकारी। स्रोत: आईआईए
उन्नाव। शहर के मोती नगर स्थित एक गेस्टहाउस में बिजली निगम के रायबरेली जोन के मुख्य अभियंता ने उद्यमियों के साथ बैठक की। उद्यमियों ने ट्रिपिंग, शटडाउन व गलत बिल जारी होने जैसी समस्याएं बताईं। अभियंता ने 30 दिन में समस्याओं के निराकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए। आईआईए पदाधिकारियों अरुण कुमार माहेश्वरी, जीएन मिश्र व अशोक गर्ग ने मुख्य अभियंता रवि चंद्र श्रीवास्तव को बताया कि विद्युत वितरण खंड-दो के तहत रैलीज फीडर, गोकुलबाबा, कुंदन रोड, बंथर व शेखपुर नरी में करीब 300 औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। दिन में कई बार ट्रिपिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने से माल की गुणवत्ता खराब होती है। डीजल आदि पर अनावश्यक खर्च होता है। यहीं स्थिति खंड एक के दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों ने भी बताई। एलाइड लेदर के प्रतिनिधि ने इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी का लाभ न मिलने की बात रखी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को 15 दिन में ट्रिपिंग व शटडाउन की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से 30 मिनट पूर्व शटडाउन की सूचना देने के निर्देश दिए। माॅनीटरिंग के लिए इस ग्रुप में विभागीय उच्चाधिकारियों को जोड़ने की बात भी कही। चीफ इंजीनियर ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों के ओवरलोड फीडरों की क्षमता वृद्धि सहित अन्य कार्य 14 करोड़ रुपये से इसी वित्तीय वर्ष में कराया जाना है। बैठक में अधीक्षण अभियंता अमिय कुमार सिंह, एक्सईएन मीटर मुदित कुमार, एक्सईएन द्वितीय भरत गौतम, एसडीओ प्रथम ध्रुव चंद्र जायसवाल के अलावा उद्यमियों में अशोक गर्ग, संदीप शुक्ला, कांति मोहन गुप्ता, अभिषेक मेहरोत्रा, एसपी त्रिपाठी, अभिषेक अग्रवाल, वत्सल मित्तल, रमेश सिंह, यासीन खान, मो. अनस खान व उस्मान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed