{"_id":"6a738a9b72a0d38c9a0363d8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-155108-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बिजली की ट्रिपिंग से 30 प्रतिशत घटा उत्पादन, कच्चा माल भी हो रहा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बिजली की ट्रिपिंग से 30 प्रतिशत घटा उत्पादन, कच्चा माल भी हो रहा खराब
विज्ञापन
फोटो-5-अक्षत त्रिवेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनिक। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइट-1 और साइट-2 दो के उद्यमी बिजली की ट्रिपिंग से परेशान हैं। उनका कहना है कि इससे उत्पादन में 30 फीसदी की कमी आई है। कच्चा माल भी खराब हो जाता है।
औद्योगिक क्षेत्र साइट-1 और साइट-2 में 105 फैक्टरियां संचालित हैं। इनका संचालन आठ फीडरों से किया जाता है जो मीना पावर हाउस और सोनिक उपकेंद्र से जुड़े हुए हैं। यहां के उद्यमी बिजली ट्रिपिंग की समस्या से परेशान हैं। उद्यमियों ने बताया कि बुधवार को हर पांच मिनट में ट्रिपिंग होती रही। इससे फैक्टरी का उत्पादन प्रभावित रहा। बताया कि इन दिनों बारिश के चलते फॉल्ट बढ़ने से ट्रिपिंग की समस्या ज्यादा हो रही है।
फोटो-5-अक्षत त्रिवेदी
बुधवार को एक घंटे में 12 बार हुई ट्रिपिंग
सुपर हाउस के महाप्रबंधक अक्षत त्रिवेदी ने बताया कि बुधवार की दोपहर एक घंटे में 12 बार ट्रिपिंग हुई। बताया कि सोल डिवीजन मोल्ड (जूते के निचले हिस्से यानी सोल को सटीक आकार देने) की गर्माहट बिजली ट्रिपिंग होने से खत्म हो जाती है। दोबारा गर्म करने में 20 मिनट का समय लग जाता है।
विज्ञापन
फोटो-6-एके माहेश्वरी
ट्रिपिंग से मशीन बंद, गर्म होने में लगते 20 मिनट
आईआईए के चेयरमैन एके माहेश्वरी ने बताया कि उनकी स्टील फैक्टरी है। दिन में चार से पांच बार ट्रिपिंग होती है। इससे मशीन ठंडी हो जाती है। माल भी खराब हो जाता है। दोबारा मशीन गर्म करने में बीस मिनट का समय और लगता है। अधिकारियों को जानकारी दी है, जल्द सुधार का आश्वासन दिया है।
वर्जन...
मंगलवार को मुख्य अभियंता के साथ उद्यमियों की बैठक हुई थी। उसमें बिजली ट्रिपिंग की समस्या रखी गई थी। उद्यमियों की समस्या का निराकरण कराने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही ट्रिपिंग की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। -अमिय कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता।