{"_id":"6a7389f6c42b38e1d208bd37","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-155121-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: शहर में 13 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: शहर में 13 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
फोटो-16- कार्यशाला को संबोधित करतीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा। स्रोत:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। भाजपा कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला हुई। इसमें 10 से 15 अगस्त के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी गई।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने बताया कि तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं है, बल्कि यह देश के गौरव, वीर शहीदों के बलिदान और 140 करोड़ भारतीयों के स्वाभिमान का प्रतीक है। बताया कि 10 से 15 अगस्त के बीच सभी मंडलों, वार्डों और बूथ स्तर पर भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। व्यापक स्तर पर हर घर तिरंगा झंडा वितरण अभियान चलाया जाएगा। शहीद प्रतिमा स्मारक स्वच्छता अभियान व वीर शहीद सैनिक परिवार सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने बताया कि 13 अगस्त को जिला तिरंगा यात्रा विशंभर दयालु त्रिपाठी स्मारक से बड़ा हनुमान मंदिर तक निकाली जाएगी। इसके बाद 14 अगस्त को शाम चार बजे निराला प्रेक्षागृह में विभाजन विभीषिका संगोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रेक्षागृह से आंबेडकर प्रतिमा तक मौन जुलूस निकाला जाएगा। जिला पंचायत प्रशासक शकुन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, राधेश्याम रावत, प्रभाशंकर दीक्षित आदि मौजूद रहे।