उन्नाव। सपा के संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती पर पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने नौ छात्राओं को साइकिल बांटी। इससे छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल देकर जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्हें छात्राएं कई किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय जाती मिली थीं। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर जरूरतमंद बेटियों को साइकिल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था। साइकिल पाने वाली छात्राओं में अनामिका गौतम, मुस्कान रावत, आंचल कुशवाहा, साक्षी कुरील, पम्मी यादव, शगुन कश्यप, निहारिका सविता, अंजली लोधी एवं आकांक्षा द्विवेदी शामिल हैं।