{"_id":"6a7e1a3c49e12dc618032ac9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-155692-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 33केवी लाइन का जंपर उड़ा... एक लाख लोगों की उड़ी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 33केवी लाइन का जंपर उड़ा... एक लाख लोगों की उड़ी नींद
विज्ञापन
फोटो-18-पोल पर जंपर की मरम्मत करता विद्युत कर्मी। स्रोत: कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सोनिक से आई 33केवी लाइन के जंपर में आई खराबी से शहर का कब्बाखेड़ा उपकेंद्र पांच घंटे बंद रहा। उमस भरी गर्मी में घंटों बिजली गुल होने से करीब एक लाख लोग बेहाल हो गए। रात होने से फॉल्ट खोजने और मरम्मत में समय लग गया। वहीं कुंदनरोड उपकेंद्र से पावर हाउस को बिजली देने का प्रयास भी फेल हो गया। रात 11 बजे गई बिजली सुबह चार बजे आई।
बुधवार रात करीब 11 बजे सोनिक ट्रांसमिशन केंद्र से कब्बाखेड़ा उपकेंद्र को आई 33केवी लाइन का जंपर खराब हो गया। इससे उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में ऑफिसर्स कॉलोनी, पुलिस लाइन, जजेज कॉलोनी, मौहारीबाग, सिविल लाइन, पूरननगर, जुराखनखेड़ा, किशोरीखेड़ा, मिश्रा कॉलोनी, बंधूहार आदि की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने फोन करना शुरू किया।
इसके बाद बिजली कर्मियों ने फॉल्ट खोजना शुरू किया। रात अधिक होने के कारण अंधेरे में दिक्कतें आईं। काफी प्रयास के बाद पेट्रोलिंग के दौरान झंझरी रेलवे क्रॉसिंग के पास जंपर खराब मिला। इसके बाद मरम्मत शुरू हुई। घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब चार बजे खराबी दूर करके सभी क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
इंसेट-1
अधिकारियों ने नहीं रिसीव किया फोन
घंटों बिजली गुल होने और सही जानकारी न मिलने पर लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन करना शुरू किया। विवेक कुमार, अनुभव सिंह, विक्की तिवारी, मयंक शुक्ला, हर्षित, गौरव पांडेय, विनोद अवस्थी आदि ने बताया कि कई बार फोन किए लेकिन अधिकारियों ने कॉल रिसीव नहीं की। जेई कमलेश प्रजापति ने बताया कि जंपर खराब होने के कारण बिजली बंद हुई थी। रात अधिक होने से फॉल्ट खोजने में समय लग गया। फिर भी तीन से चार बजे के बीच में आपूर्ति सामान्य हो गई थी।
घरों के ऊपर से निकाली जा रही हाईटेंशन लाइन
असोहा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव चिलौली निवासी अवधेश, महादेव, रामू आदि ने अधिशासी अभियंता विमल कुमार को शिकायतीपत्र दिया। बताया कि विभागीय कर्मचारी उनके घरों के ऊपर से हाइटेंशन लाइन निकाल रहे हैं। इससे सभी को खतरा है। बताया कि जिलाधिकारी की मौजूदगी में संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में भी शिकायत की गई थी। जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं की गई है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जांच कराकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। (संवाद)
बिजली पोल टूटने से ठप रही आपूर्ति
उन्नाव। सोहरामऊ उपकेंद्र से जुड़े जैतीपुर गांव में बिजली पोल टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने पहले एसडीओ और जेई को सूचना दी। पोल न बदले जाने पर लोगों ने अधिशासी अभियंता को फोन किया। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। एसडीओ सुनील दुबे ने टीम भेजकर नया पोल लगवाया। शाम को बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। (संवाद)